फोटो गैलरी

Hindi Newsपहाड़ों पर बनें चिड़ियाघर के इन जानवरों के बारे में जानते हैं आप

पहाड़ों पर बनें चिड़ियाघर के इन जानवरों के बारे में जानते हैं आप

क्या तुम जानते हो कि एक चिड़ियाघर ऐसा भी है, जहां सिर्फ पहाड़ पर रहने वाले जानवर ही पाए जाते हैं। ऐसे ही अनोखे जानवरों के बारे में जानते हैं आज ऊंचाई पर बना सबसे बड़ा चिड़ियाघर (पद्मजा नायडू हिम

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 05:34 PM

गुफाएं, जहां रहते हैं सी लॉयन
(केव्स ऑफ सी लॉयन्स)

सी लॉयन्स गुफाएं अमेरिका की सबसे बड़ी गुफाएं हैं, जहां स्टेलर सी लॉयन्स बड़ी संख्या में रहते हैं। ओरेगन समुद्र तट के पास इसे साल 1932 में सैंक्चुरी का रूप दिया गया था। सर्दियों में स्टेलर सी लॉयन्स के रहने के लिए यह एक मात्र जगह है। यह सामान्य चिड़ियाघरों की तरह नहीं है। यहां की गुफाओं में सी लॉयन्स हमेशा नहीं होते। इस संरक्षित क्षेत्र में वे अपनी मर्जी से आते-जाते हैं। सर्दियों में यहां इनकी भरमार रहती है। वसंत इनकी ब्रीडिंग का समय होता है। इस समय वे ये गुफाएं छोड़कर समुद्री पहाड़ी क्षेत्रों में चले जाते हैं। यह गुफा 12 मंजिली इमारत जितनी लंबी और फुटबॉल के मैदान जितनी चौड़ी है। समुद्री लहरों के बीच बने प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर आप इन गुफाओं और अन्य समुद्री जीव-जन्तुओं को देख सकते हैं। समुद्री पक्षी, चमगादड़, व्हेल, उल्लू, बाल्ड ईगल्स, स्लेटी गिलहरियां, हिरण, पहाड़ी शेर, बत्तखें आदि यहां बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं।

पहाड़ों पर बनें चिड़ियाघर के इन जानवरों के बारे में जानते हैं आप2 / 3

पहाड़ों पर बनें चिड़ियाघर के इन जानवरों के बारे में जानते हैं आप

कोआला के साथ रहते हैं कंगारू
(लोन पाइन कोआला सैंक्चुरी )

भालू जैसा दिखने वाला जानवर है कोआला। दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी कोआला सैंक्चुरी ऑस्ट्रेलिया में है। यहां लगभग 130 कोआला हैं। यह सैंक्चुरी साल 1925 में बनी थी। कोआला के अलावा यहां दूसरे ऑस्ट्रेलियाई जानवर जैसे कंगारू, तोते, रेप्टाइल्स, तस्मानियाई डैविल (आगे से इसका चेहरा कुछ-कुछ चूहे और भालू जैसा होता है, आकार में यह भालू से छोटा होता है) आदि भी हैं।

पहाड़ों पर बनें चिड़ियाघर के इन जानवरों के बारे में जानते हैं आप3 / 3

पहाड़ों पर बनें चिड़ियाघर के इन जानवरों के बारे में जानते हैं आप

अगला लेख पढ़ें
अगला लेखयूरी गैलर