फोटो गैलरी

Hindi Newsकभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल

  आज पहली बार ऐसा हुआ कि बायोलॉजी की क्लास अटेंड करने के लिए सारे बच्चे इतने उतावले हैं! भाई, बात ही इतनी अनोखी है।  यह मानना थोड़ा मुश्किल है कि फूल सिर्फ छोटे, प्यारे और कोमल ही नह

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Feb 2017 01:47 PM

 

आज पहली बार ऐसा हुआ कि बायोलॉजी की क्लास अटेंड करने के लिए सारे बच्चे इतने उतावले हैं! भाई, बात ही इतनी अनोखी है।  यह मानना थोड़ा मुश्किल है कि फूल सिर्फ छोटे, प्यारे और कोमल ही नहीं होते, बल्कि उनके और भी कई रूप होते हैं। तो चलो... जानते हैं इनके बारे में।

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल1 / 6

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल


 

रफ्लेसिया आरनॉल्डी
 तुमने आज तक सबसे बड़ा खिला हुआ फूल कौन सा देखा है? शायद डहेलिया या लोटस। पर रफ्लेसिया जब खिलता है तो इसका डायमीटर तीन फुट का हो जाता है, यानी एक सीलिंग फैन के डायमीटर से भी बड़ा। इसके वजन के बारे में तो पूछो ही मत। 10 किलो से भी ज्यादा है इसका वजन। यह दुनिया का सबसे बड़ा फूल है। इसे देखने के लिए तुम्हें इंडोनेशिया या मलेशिया के रेनफॉरेस्ट में जाना पड़ेगा! हां, पर इसके पास जाने से पहले नाक पर रूमाल जरूर रख लेना, क्योंकि इसमें से खुशबू नहीं बल्कि सड़े मांस की जैसी गंध आती है।

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल2 / 6

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल

 


 अमॉरफोफेलस टाइटेनियम
 यह फूल काफी लंबा होता है। जब यह पूरी तरह खिलता है तो इसकी लंबाई लगभग दस फुट तक होती है। मतलब तुम्हारे कमरे जितना ऊंचा! इसके एक ही डंठल में कई फूल खिलते हैं। रफ्लेसिया की तरह इसमें से भी सड़े मांस की जैसी गंध आती है। और तो और, यह भी इंडोनेशिया में ही पाया जाता है। सुमात्रा में इसे अब गार्डन में भी लगाया जाने लगा है।

 

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल3 / 6

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल


 

 ऑफरिस इंसेक्टिफेरा
 इस फूल को ‘फ्लाई ऑर्किड’ के नाम से भी जाना जाता है। यह यूरोप में लगभग सभी जगह पाया जाता है और देखने में एक मक्खी जैसा होता है। इतना ही नहीं, यह पॉलिनेशन के लिए पूरी तरह से मक्खियों पर ही निर्भर है।

 

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल4 / 6

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल

 

 

 मंकी फेस ऑर्किड
 एक क्यूट से बंदर के चेहरे की तरह दिखाई देने वाले इस फूल को देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है। इतना ही नहीं, नुकीले दांतों जैसी पंखुड़ियों की वजह से इस फूल को ड्रैक्युला सिमिया भी कहते हैं। इसकी महक पके हुए संतरे की तरह होती है। यह इक्वाडोर और पेरू में पाया जाता है।
 

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल5 / 6

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल

 

पाण्डो
 इनके बारे में बताने को बहुत कुछ है। ये 80,000 साल पुराने हैं, इसलिए इन्हें दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में से एक माना जाता है।  इनमें फूल कम ही देखने को मिलते हैं, पर जब फूल खिलते हैं तो बहुत छोटे आकार के होते हैं। इन पेड़ों की खास बात यह है कि इनकी एक ही जड़ से हजारों पेड़ उगते हैं। यूएस के राज्य यूटा में तो पाण्डो ने करीब 107 एकड़ की जगह घेर रखी है। यहां एक ही जड़ से उगे 47,000 पाण्डो के पेड़ हैं।
 

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल6 / 6

कभी देखा है बंदर के चेहरे जैसा फूल

अगला लेख पढ़ें
अगला लेखयूरी गैलर