फोटो गैलरी

Hindi Newsमछलियों की ब्यूटीशियन: क्लीनर फिश

मछलियों की ब्यूटीशियन: क्लीनर फिश

तुमने ब्यूटी पार्लर तो देखा ही होगा, जहां ब्यूटीशियन लोगों को और खूबसूरत बनाती है। इसी तरह समुद्री जीवों में भी एक ब्यूटी एक्सपर्ट मछली पाई जाती है, जो समुद्र की दूसरी मछलियों के शरीर की खराब हो...

मछलियों की ब्यूटीशियन: क्लीनर फिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Nov 2016 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें
  • तुमने ब्यूटी पार्लर तो देखा ही होगा, जहां ब्यूटीशियन लोगों को और खूबसूरत बनाती है। इसी तरह समुद्री जीवों में भी एक ब्यूटी एक्सपर्ट मछली पाई जाती है, जो समुद्र की दूसरी मछलियों के शरीर की खराब हो चुकी त्वचा को साफ करती है। यह ब्यूटी एक्सपर्ट मछली क्लीनर फिश कहलाती है।
  •  समुद्र की मछलियां अपनी सेहत और खूबसूरती का खूब ख्याल रखती हैं और इसके लिए वे समुद्र में रहने वाली तरह-तरह की ब्यूटीशियन मछलियों की सेवा लेती हैं। इन ब्यूटीशियन मछलियों को वैज्ञानिकों ने क्लीनर फिश या क्लीनिंग फिश का नाम दिया है।
  • इनकी लंबाई 10 सेंटीमीटर यानी लगभग 4 इंच तक होती है और ये कई रंगों की होती हैं। इस श्रेणी की सभी मछलियां काफी खूबसूरत दिखती हैं। ये प्राय: लंबी और पतली होती हैं। इनके शरीर पर लंबी रंगीन धारियां होती हैं, जो इन्हें और खूबसूरत बना देती हैं।
  • ये मछलियां बड़ी-बड़ी मछलियों को क्लीनिंग कराने के लिए आकर्षित करती हैं और इसके बाद ये सब आराम से क्लीनिंग का काम करती हैं।

  • ये मछलियां अपनी सफाई कराने आई मछलियों के मुंह में भी घुस जाती हैं और उनके मुंह के अंदर मौजूद कीटाणुओं और बीमार ऊतकों की सफाई कर देती हैं। इसके बदले इन्हें कुछ भोजन भी मिलता है। दरअसल क्लीनर फिश उन्हीं ऊतकों और मृत त्वचा को खाती हैं, जो उनके लिए पौष्टिक भोजन साबित हों।
  • इनका मुंह काफी छोटा होता है, आगे की ओर काफी उभरे हुए होठ होते हैं और साथ ही तेज दांत होते हैं, जिनकी मदद से ये सफाई का काम करती हैं।
  • इन मछलियों का इस्तेमाल सामन जैसी कई महंगी मछलियों की सफाई के लिए भी किया जाता है। इसके लिए जिस एक्वेरियम में सामन व ऐसी अन्य मछलियां रह रही होती हैं, वहां कुछ क्लीनर मछलियों को भी छोड़ दिया जाता है।
  • ये मछलियां अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखती हैं, पूरी नींद लेती हैं और रात में ही सोती हैं।
  • क्लीनिंग फिश की श्रेणी में अनेक मछलियां आती हैं। इस श्रेणी में पाइप फिश, चिचलिड्स, कैटफिश और कुछ झींगा मछलियां आदि शामिल हैं।
     
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें