फोटो गैलरी

Hindi Newsसतखोल में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

सतखोल में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

रामगढ़ से 25 किलोमीटर दूर सतखोल में सोमवार को पिकअप नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में केवल चालक ही था। जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 04 ई 9854 सुबह...

सतखोल में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ से 25 किलोमीटर दूर सतखोल में सोमवार को पिकअप नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में केवल चालक ही था।

जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 04 ई 9854 सुबह हल्द्वानी से चली थी। इसमें फलों की पैकिंग का सामान यानि बारदाना लदा था। सतखोल मोड़ पर अचानक चालक के संतुलन खोने से वाहन करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को बाहर निकाला और निकट ही एनजीओ संचालित अस्पताल आरोही में ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलने पर राजस्व पुलिस के पट्टी पटवारी अर्जुन सिंह व हेम पलड़िया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए शव को नैनीताल रवाना किया। चालक कुंदन सिंह पुत्र चंदन सिंह ग्राम रैक्वाल सीमायल (नथुवाखान) का रहने वाला था। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप सतखोल निवासी संतोष नयाल की है। मृतक चालक की पत्नी के अलावा तीन साल व छह महीने की दो बेटियां हैं। पिता चदंन सिंह (80) घटना की जानकारी के बाद से सदमे आ गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें