फोटो गैलरी

Hindi Newsबाइक सवार के अभद्र व्यवहार पर भड़कीं महिला जवान, हंगामा

बाइक सवार के अभद्र व्यवहार पर भड़कीं महिला जवान, हंगामा

पेट्रोलिंग के दौरान नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर एक बाइक सवार युवक ने महिला जवान से अभद्र व्यवहार किया। इसपर वह भड़क गई और चौक पर ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हंगामा करने लगीं। इसकी सूचना...

बाइक सवार के अभद्र व्यवहार पर भड़कीं महिला जवान, हंगामा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 03:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोलिंग के दौरान नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर एक बाइक सवार युवक ने महिला जवान से अभद्र व्यवहार किया। इसपर वह भड़क गई और चौक पर ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हंगामा करने लगीं। इसकी सूचना पर पहुंचे नगर थानेदार के समझाने पर महिला जवान मानीं।

जानकारी हो कि मोतीझील-कल्याणी के बीच में शुक्रवार देर रात जाम लगा था। इसे हटाने के लिए महिला जवान पहुंची। इस दौरान एक युवक ने उसपर अभद्र टिप्प्णी कर दी। इसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई। इस बीच बाइक सवार युवक ने एक डीएसपी के करीबी होने का धौंस दिया। जिसपर महिला जवान भड़क गई और साथियों के साथ मिलकर हंगामा करने लगीं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी और लोग जुट गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें