फोटो गैलरी

Hindi Newsअजीव बच्चे का जन्म, सीना एक बाकी अंग अलग- अलग

अजीव बच्चे का जन्म, सीना एक बाकी अंग अलग- अलग

शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाने के रामबण रोहुआ गांव के मोहित कुमार की पत्नी अन्नु देवी ने सीने से जुड़े दो पुत्र को जन्म दिया है। दोनों नवजात का सीना एक है बाकी अंग यानी हाथ, पांव व सर अलग-अलग है।...

अजीव बच्चे का जन्म, सीना एक बाकी अंग अलग- अलग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Jan 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाने के रामबण रोहुआ गांव के मोहित कुमार की पत्नी अन्नु देवी ने सीने से जुड़े दो पुत्र को जन्म दिया है। दोनों नवजात का सीना एक है बाकी अंग यानी हाथ, पांव व सर अलग-अलग है। निजी अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए इन नवजातों को एसकेएमसीएच लाया गया है। एनआईसीयू में शिशू रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश चन्द्र विद्यार्थी की देखरेख में दोनों का इलाज हो रहा है।

डॉक्टर ने इन नवजातों को स्वस्थ बताया है। दोनों का एक ही सीना है। इस कारण ऑपरेशन के लिए एम्स दिल्ली जाने की सलाह दी गयी है। हालांकि, अन्नु का परिवार काफी गरीब है। उसके पास दिल्ली जाने के लिए भाड़ा तक नहीं है। इस स्थिति में इन नवजातों की जिन्दगी खतरे में पड़ सकती है। उधर, बच्चे के भर्ती होते ही उन्हें देखने के लिए वार्ड के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन, अस्पताल कर्मी, एमबीबीएस छात्र, नर्सिंग छात्राओं के अलावा बाहरी लोगों भी इनको देखने के लिए पहुंचने लगे।

अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन ने बताया कि यह काफी रेयर होता है। पांच लाख में इस तरह का एक नवजात जन्म लेता है। ऐसा होने के सटीक कारणों का पता नहीं लग पाया है। इन नवजातों का हार्ट व शरीर के अंदर के अन्य हिस्से जुड़े हैं या नहीं। इसकी जानकारी जांच के बाद ही हो पाएगी। सर्जरी होने की स्थित है या नहीं, यह भी जांच होने पर ही पता चलेगा।

मोहित की भाभी पिंकी देवी ने बताया कि अन्नु का यह पहला बच्चा है। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे भगवानपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद सीने से जुड़े बच्चों ने जन्म लिया। ऑपरेशन में काफी खर्च हो चुका है। अब डॉक्टर इन नवजातों को दिल्ली के अस्पातल में ले जाने को सलाह दे रहे हैं। मजदूर परिवार होने के कारण उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें