फोटो गैलरी

Hindi Newsइस महिला को दो बार सांप ने डंसा, फिर भी जिंदा है

इस महिला को दो बार सांप ने डंसा, फिर भी जिंदा है

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। एक महिला को दो बार गेहूंअन सांप ने डंसा, फिर भी उसकी जान बच गई। सर्पदंश के बाद भी उस नीडर महिला ने सांप को भी मार डाला और सड़क पर फेंक आई। हालांकि तबतक वह सर्पदंश की...

इस महिला को दो बार सांप ने डंसा, फिर भी जिंदा है
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 May 2017 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। एक महिला को दो बार गेहूंअन सांप ने डंसा, फिर भी उसकी जान बच गई। सर्पदंश के बाद भी उस नीडर महिला ने सांप को भी मार डाला और सड़क पर फेंक आई।

हालांकि तबतक वह सर्पदंश की बात भूल खाना बनाने चली गई, पर थोड़ी देर में वह किचन में अचेत होकर गिर पड़ी। यह देख जब उसकी बेटी ने चिल्लाना शुरू किया, तब परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यह हैरतअंगेज घटना रविवार देर शाम मनियारी थाना के मधौल गांव में आनंदन मोहन सिंह की पत्नी रंजू देवी (30 वर्षीया) के साथ घटित हुई।

पूरी घटना के दौरान रोचक बात यह रही कि जब पहली दफा सांप ने रंजू के पैर में काटा, तब उसने चालाकी दिखाते हुए फीता बांध। इससे जहर पूरे शरीर में नहीं फैल सका। सोमवार को शहर के प्रभात तारा अस्पताल से इलाज कराने के बाद वह घर लौटी। इस दौरान उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

उसके परिजनों ने बताया कि रंजू देवी मछली बनाने के लिए आंगन में सफाई कर रही थी। तभी नाले के रास्ते से एक गेहूंअन घुस आया और रंजू के पैर में डंस लिया। गुस्से में आकर उसने डंडे से सांप पर वार कर दिया। तब सांप ने दोबारा डंस लिया। इस पर महिला ने ताबड़तोड़ डंडे का प्रहार कर सांप को मार डाला और सड़क पर फेंक आई। इसके बाद वह किचन में जाकर मछली बनाने लगी। उसी दौरान वह अचेत होकर गिर पड़ी। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी व सरपंच लखी देवी ने बताया कि आनन-फानन में पहले गांव में ही उसका झाड़-फूंक कराया गया, पर स्थिति बिगड़ती देख उसे देर रात प्रभात तारा अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें