फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चों ने विवेकानंद के विचारों पर डाला प्रकाश

बच्चों ने विवेकानंद के विचारों पर डाला प्रकाश

भारत विकास परिषद ने रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन बांके साह चौक स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर भवन में किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 50 बच्चों ने भाषण के माध्यम से स्वामी...

बच्चों ने विवेकानंद के विचारों पर डाला प्रकाश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Jan 2017 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत विकास परिषद ने रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन बांके साह चौक स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर भवन में किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 50 बच्चों ने भाषण के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचार व आदर्शों पर प्रकाश डाला। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी भावात्मानन्द, दयासरानन्द, विजयालक्ष्मी दास, अरुण पांडेय एवं जयप्रकाश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। मौके पर शेखर कुमार, अमरनाथ प्रसाद, सीमा शर्मा, विनोद नन्दे व चंदन कुमार भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें