फोटो गैलरी

Hindi Newsयोजनाएं केंद्र की, नाम सात निश्चय : रामकृपाल

योजनाएं केंद्र की, नाम सात निश्चय : रामकृपाल

माल महाराज का, मिर्जा खेले होली। नल, जल, शौचालय, बिजली सभी योजनाएं केन्द्र की हैं और नाम दे दिया सात निश्चय। राज्य में घूमकर प्रचार कर रहे नीतीश कुमार के ड्रामे से लोग वाकिफ हैं। ये बातें केन्द्रीय...

योजनाएं केंद्र की, नाम सात निश्चय : रामकृपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Jan 2017 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

माल महाराज का, मिर्जा खेले होली। नल, जल, शौचालय, बिजली सभी योजनाएं केन्द्र की हैं और नाम दे दिया सात निश्चय। राज्य में घूमकर प्रचार कर रहे नीतीश कुमार के ड्रामे से लोग वाकिफ हैं। ये बातें केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार की रात्रि गरहां में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। वे गरहां में पूर्व प्रमुख अर्जुन राय को श्रद्धांजलि देने आये थे। कहा कि राज्य में अपराध बढ़ा है। महादलित बच्ची व पत्रकारों की हत्या शर्मनाक है। आवास योजना की राशि का उठाव होने के बावजूद सात लाख मकान लंबित हैं। केन्द्र की फटकार के बाद 4 लाख बने, अभी भी 3 लाख बाकी है। केन्द्र सरकार 2019 तक देश में एक करोड़ आवास देगी। इसमें बिहार की बड़ी हिस्सेदारी होगी। मनरेगा से किसानों को जोड़ा गया है, सिंचाई की योजनाएं उपलब्ध हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है। मानव श्रंखला में साथ देगी ,पर शराबबंदी पूर्णत: सफल नहीं है। शिक्षा नहीं दी गयी और बेजा कानून थोप दिया गया, भाजपा इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि दस वर्षों से गांधी सेतु जीर्णोद्धार क नाम पर झूल रहा है, लेकिन नीतीश कुमार ने शर्म से केन्द्र को नहीं लिखा। अब केन्द्र सरकार स्वयं गांधी सेतु का 1742 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार करायेगी। वहीं समानांतर पुल का निर्माण भी छह माह में शुरू हो जायेगा। नोटबंदी पर कहा कि समस्या है, लेकिन बड़े काम के लिए परेशानी होती है। सरकार को संज्ञान है और वह हल के लिये प्रयासरत है। मंत्री ने यूपी चुनाव को लेकर कहा कि उन्होंने यूपी में छह दिनों तक प्रचार किया। कुनबे की कलह से लोग उब गये हैं। भाजपा के विकास के एजेंडे को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्णत: बहुमत की सरकार बनेगी।

अर्जन बाबू ने चलाया था नशामुक्ति अभियान

केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को गरहां में पूर्व प्रमुख के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि अर्जुन बाबू ने नशामुक्ति अभियान चलाया था, जिसका बेहतर परिणाम सामने आया था। मंत्री ने संस्मरण में कहा कि बात उस समय की है जब मैं राजद का प्रदेश महासचिव था और अर्जुन बाबु राजद जिलाध्यक्ष थे। उनके इस अभियान को लोगों ने सराहा था। वे लोगों से हर कार्यक्रम में नशापान छोड़ बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान करते थे। अर्जन बाबू सामाजिक समानता के पर्याय थे। वे गरीबी से उठे और गरीबो का दुख समझते थे,उनके लिये काम करते थे,उनके रुप में इलाके ने सच्चा समाजसेवी खो दिया है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष भरत राय, रामबाबू राय, हंसलाल यादव, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुभद्रा देवी, राजेश वर्मा, अजय कुशवाहा, आदर्श कुमार, विश्वजीत नारायण, अशोक सहनी, संजीव बिहारी, सुनील चौधरी, ध्रुव जायसवाल, सुरेश जायसवाल, सकलदीप ठाकुर, दिलीप सुमन, बिहारी साही, इंद्रजीत कुमार भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें