चलती ट्रेन में चढ़ना होम गार्ड के जवान को पड़ा महंगा
झंझारपुर आरएस ओ पी के नबटोल गुमटी के पास सोमवार की रात ट्रेन से कट कर एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक नवटोल पुरानी पोखर निवासी 55 वर्षीय बिहारी शाह बताया जाता है। वह होम गार्ड के जवान था। घटना रात के...
झंझारपुर आरएस ओ पी के नबटोल गुमटी के पास सोमवार की रात ट्रेन से कट कर एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक नवटोल पुरानी पोखर निवासी 55 वर्षीय बिहारी शाह बताया जाता है। वह होम गार्ड के जवान था। घटना रात के करीब एक बजे की है।
बिहारी साह की मौत से परिवार ही नहीं पूरे मोहल्ले में मातम और कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल है। बिहारी साह को तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी होनी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहारी साह मधुबनी जाने के लिए घर से निकला था। इस बीच लोकहा से संकरी जाने वाली ट्रेन झंझारपुर स्टेशन से खुल गयी। बिहारी साह ने नबटोल गुमटी के पास ही ट्रेन को पकड़ने की कोशिश की। ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन घना कोहरा के कारण पायदान से पांव फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका एक पांव कट गया। जख्मी बिहारी साह को ट्रेन घसीटते हुए काफी दूर लेकर चली गयी। बाद में जख्मी हालत में उसे उठा कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।