फोटो गैलरी

Hindi Newsमनियारी में रोजगार सेवक की पिटाई पर हंगामा

मनियारी में रोजगार सेवक की पिटाई पर हंगामा

मनियारी थाना के रतनौली में शुक्रवार को नशे में धुत दो महिला समेत चार लोगों ने रोजगार सेवक शम्भूनाथ की पिटाई कर दी। साथ ही मास्टर रौल छीनकर फाड़ दिया। घायल रोजगार सेवक को देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती...

मनियारी में रोजगार सेवक की पिटाई पर हंगामा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Mar 2017 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मनियारी थाना के रतनौली में शुक्रवार को नशे में धुत दो महिला समेत चार लोगों ने रोजगार सेवक शम्भूनाथ की पिटाई कर दी। साथ ही मास्टर रौल छीनकर फाड़ दिया। घायल रोजगार सेवक को देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान रोजगार सेवकों ने मामले में एफआईआर कराने को लेकर सदर अस्पातल में हंगामा किया। हालांकि देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो सका।

मनरेगा के प्रोग्राम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीते डेढ़ माह पहले रतनौली बिसहा पोखर का जिर्णोंद्धार शुरू हुआ था। इसमें 124 मजदूर कार्य कर रहे थे। यह योजना करीब पांच लाख सात हजार की है। शुक्रवार को काम का अंतिम दिन था। मजदूर हाजिरी बढ़ाने को लेकर अपनी मनमानी करना चाहते थे, लेकिन रोजगार सेवक ने इसका विरोध किया। इसके लेकर मजदूरों और रोजगार सेवक में मारपीट हो गई। मजूदरों ने मास्टर रौल भी फाड़ दिया। पीओ ने बताया कि मनियारी के उमेश सहनी के पिता दुखा सहनी ने भी एक महीने पहले रोजगार सेवक से दुर्व्यवहार किया था। इस मामले में मनियारी थाने में एफआईआर दर्ज है। जिला प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की जाएगी। अबतक पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें