फोटो गैलरी

Hindi Newsधनुष तोड़ सिया को जीत लिये राम...

धनुष तोड़ सिया को जीत लिये राम...

-विवाह पंचमी पर राम-सीता की झांकी निकली-मंदिरों में मना विवाहोत्सव, रात में हुई रामलीलाफोटो - बादलमुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधिधनुष तोड़ सिया को जीत लिये राम..., जोड़ी हो राम सिया के जैसी...,...

धनुष तोड़ सिया को जीत लिये राम...
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

-विवाह पंचमी पर राम-सीता की झांकी निकली

-मंदिरों में मना विवाहोत्सव, रात में हुई रामलीला

फोटो - बादल

मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

धनुष तोड़ सिया को जीत लिये राम..., जोड़ी हो राम सिया के जैसी..., रामजी की निकली सवारी... आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। ऐसा हो रहा था रविवार को विवाहपंचमी पर निकली राम-सीता की झांकी में। मंदिरों में राम-सीता का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई जगहों पर रात में रामलीला हुई। खरमास नहीं होने से कई अविवाहित जोड़े शादी के बंधन में बंध गये। महिलाओं ने रविवार व्रत की शुरुआत की। इस दौरान अष्टयाम व कीर्तन का दौर देर रात तक चलता रहा।

आकर्षक वेशभूषा में सजे थे बच्चे:

लकड़ीढाई स्थित अर्धनारीश्वर-रघुनेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ राम-सीता व धनुष की भव्य झांकी निकाली गयी। इसमें राम-सीता, हनुमान, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व विश्वामित्र की वेशभूषा में सजे बच्चे शोभा बढ़ा रहे थे। झांकी के पीछे मोहल्ले के लोग जयकारा लगा रहे थे। सीताराम बाबा व व्यास मुन्ना सिंह ने भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

रास्ते में झांकी का हुआ स्वागत :

लकड़ीढाई से निकली झांकी बनारस बैंक चौक, गोला रोड मंदिर सरैयागंज टावर चौक, अखाड़ाघाट, गंडक के किनारे होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पर झांकी का स्वागत किया गया। रात में रामलीला का आयोजन हुआ। राम-सीता का विवाह कराया गया। इससे पहले सुबह में 24 घंटे के अष्टयाम की पूर्णाहुति की गयी। दोपहर में शिवचर्चा का आयोजन हुआ। मौके पर चन्द्रशेखर सिंह, अनिला देवी, रम्भा देवी व अमरेश कुमार भी थे।

राम-सीता का सजा दरबार:

गरीबस्थान मंदिर में राम-सीता का दरबार सजाकर विवाहोत्सव मनाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन व अष्टयाम हुआ। मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक, अमर पाठक, रिंकू पाठक, विश्वनाथ झा व मनोज झा भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें