फोटो गैलरी

Hindi Newsसमस्या नहीं उठाने पर पुरानी कमेटी भंग

समस्या नहीं उठाने पर पुरानी कमेटी भंग

कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने में असक्षम रहने के कारण नगर निगम कर्मचारी संघ (मुजफ्फरपुर) को भंग कर दिया गया है। यह जानकारी रविवार को बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव उमेश्वर ठाकुर ने...

समस्या नहीं उठाने पर पुरानी कमेटी भंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 18 Dec 2016 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने में असक्षम रहने के कारण नगर निगम कर्मचारी संघ (मुजफ्फरपुर) को भंग कर दिया गया है। यह जानकारी रविवार को बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव उमेश्वर ठाकुर ने दी। फेडरेशन से संबद्ध इसी कमेटी को भंग करने के साथ ही नयी तदर्थ कमेटी का गठन भी कर दिया गया।

अमरेंद्र बने नयी तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष :::

तत्काल फेडरेशन के महासचिव और तिरहुत प्रक्षेत्र के मंत्री अशोक कुमार सिंह की देखरेख में नयी कमेटी कार्य करेगी। इसके अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सुशील कुमार ओझा, मंत्री रामेश्वर राय और संयुक्त मंत्री राम नरेश राय होंगे। उमेश्वर ठाकुर ने बताया कि नगर निगम में प्रशासनिक मनमानी के कारण निगम कर्मियों में क्षोभ और आक्रोश व्याप्त है। निगम के कोष में करोड़ों रुपये होने के बावजूद कर्मचारियों का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों का पेंशन तक भुगतान दो माह से बाकी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाये भुगतान के लिए मार्च से लेकर अब तक पेंशन मद में 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इसके बावजूद पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि ताजा परिस्थिति को देखते हुए संघ के अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव की अनुशंसा पर पुरानी कमेटी को भंग कर नई तदर्थ कमेटी का गठन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें