फोटो गैलरी

Hindi Newsमंदिर निर्माण के लिए मुसलमान आगे आएं: गिरिराज सिंह

मंदिर निर्माण के लिए मुसलमान आगे आएं: गिरिराज सिंह

केन्द्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भारत के मुसलमानों को आगे आना चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को यहां...

मंदिर निर्माण के लिए मुसलमान आगे आएं: गिरिराज सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Apr 2017 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भारत के मुसलमानों को आगे आना चाहिए।

उन्होंने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पूर्वजों के प्रति सम्मान के कारण इंडोनेशिया के संविधान में राम का जिक्र है और वहां की मुद्रा पर राम की तस्वीर है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण श्रीराम मंदिर का मामला उलझता गया। अब समय आ गया है कि भारतीय मुसलमान मिसाल कायम करें।

गिरिराज सिंह ने कहा कि गरीब जनता को भ्रम में डालकर नीतीश-लालू ने बिहार में सत्ता पर कब्जा किया। अब गरीब जनता यह पूछेगी कि पिछले 25 सालों में लालू-नीतीश शासनकाल में उनका विकास क्यों नहीं हुआ?‌ गरीबों की आय पांच हजार रुपये से कम क्यों है? गरीब आज भी बेघर क्यों हैं। उन्होंने कहा कि अपने-अपने राजनीतिक हित के लिए लालू और नीतीश छक्का-पंजा खेल रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे से कुछ भी लेना-देना नहीं है। जिस दिन इनका स्वार्थ टकराएगा, दोनों अलग हो जाएंगे।

क्या नीतीश कुमार के लिए भाजपा ने दरबाजे बंद कर दिए हैं, के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं। इस पर तो अमित शाह ही बोलेंगे, परन्तु इतना जरूर कहेंगे कि प्रधानमंत्री बनने के लोभ में अवसरबादी नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से विश्वासघात किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के लिए एक दर्जन सक्षम उम्मीदवार हैं। समय आने पर यहां भी योगी आदित्यनाथ की तरह मुख्यमंत्री चुन लिया जाएगा।

बिहार में 24 घंटे-24 मर्डर

बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में 24 घंटे-24 मर्डर से व्यवसाइयों और आम लोगों में दहशत व्याप्त है। मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों के रोजाना की आपराधिक वारदात इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली सरकार अपराधियों, आतंकवादियों, शराब माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण दे रही है। नीतीश कुमार के सुशासन का दावा नकली है।

मुझे अपमानित किया गया:

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि नवादा में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर अपमानित किया गया। नवादा में प्रशासन के पक्षपात से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आशंका जतायी कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें