फोटो गैलरी

Hindi Newsमथुरापुर पताही में 10वीं के छात्र को गोली मारी

मथुरापुर पताही में 10वीं के छात्र को गोली मारी

सदर थाना क्षेत्र के मथुरापुर पताही गांव में रविवार की देर शाम अपराधियों ने नगर निगम के सफाई कर्मी सुनील राम के पुत्र 10वीं के छात्रा राजा कुमार को गोली मार दी। उसे कॉल करके घर से बाहर बुलाया गया।...

मथुरापुर पताही में 10वीं के छात्र को गोली मारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Jan 2017 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के मथुरापुर पताही गांव में रविवार की देर शाम अपराधियों ने नगर निगम के सफाई कर्मी सुनील राम के पुत्र 10वीं के छात्रा राजा कुमार को गोली मार दी। उसे कॉल करके घर से बाहर बुलाया गया। इसके बाद सिर में गोली मार दी। दरवाजे से करीब 200 फीट उत्तर पीसीसी सड़क पर वह गिरा पड़ा मिला।

गोली की आवाज पर ग्रामीणों को पहले लगा कि मैच को लेकर किसी ने पटाखा फोड़ा होगा। थोड़ी देर बाद जब राजा को खोजते हुए उसकी मां बाहर आयी तो उसे सड़क पर गिरा देखा। उसका मोबाइल भी टूट गया था। चारों तरफ खून भी बिखरा पड़ा था।गोली मरने वाले को किसी ने नहीं देखा। वह बाइक से थे या पैदल व कितनी संख्या में थे। यह बताने वाला कोई नहीं है। घायल राजा को ग्रामीणों के सहयोग से परिजन ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर नगर डीएसपी आशीष आनंद व सदर थाने के प्रभारी थानेदार प्रमोद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल चाल लिया। इसके बाद मथुरापुर गांव पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से राजा का मोबाइल जब्त किया है। अंतिम कॉल करने वाले के नंबर की छानबीन व लोकेशन लेने की कवायद सर्विलांस सेल के अधिकारी ने शुरू कर दी है। पुलिस ने घर के अंदर आंगन में खून के धब्बे देख परिजनों से पूछताछ की। दाहिने साइड से सटाकर गोली मारी गयी है। जो उसे सिर में ही फंसी है।राजा की मां किरण देवी ने बताया कि राजा घर में लाई खा रहा था। इसी क्रम में उसके मोबाइल पर फोन आया। वह बात करते और लाई खाते हुए घर से बाहर निकला। इसके थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आयी। बाहर निकली तो देखा कि राजा सड़क पर गिरा छटपटा रहा था। उसके हाथ से लाई छूट सड़क गिर गया था। राजा के पिता सुनील राम मिठनपुरा के वार्ड-37 में सफाई कार्य के लिए प्रतिनियुक्त बताये गए। राजा दो भाइयों में बड़ा है। एक बड़ी व दो छोटी बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

बयान ::::घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। किसने गोली मारी, यह फिलहाल परिजन नहीं बता रहे हैं। 10वीं का छात्र था इस वजह से उसकी दुश्मनी के बारे में भी परिजन स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। सड़क पर गोली मारे जाने की बात परिजन बता रहे हैं। जबकि आंगन में भी खून के धब्बे मिले हैं। -आशीष आनंद, नगर डीएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें