फोटो गैलरी

Hindi Newsआथिक विकास के लिए महिलाओं को बताये गुर

आथिक विकास के लिए महिलाओं को बताये गुर

माड़ीपुर स्थित एक होटल सभागार में गुरुवार को वर्ल्ड विजन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को आर्थिक विकास के गुर बताए गए। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य बुनियादी...

आथिक विकास के लिए महिलाओं को बताये गुर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Apr 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

माड़ीपुर स्थित एक होटल सभागार में गुरुवार को वर्ल्ड विजन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को आर्थिक विकास के गुर बताए गए। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में संस्था के डायरेक्टर अनिल कंदेकर ने बताया कि आर्थिक विकास के लिए सर्वे कर दो साल पहले 150 महिलाओं का चयन किया गया था। जिन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यापार के लिए मदद की गई थी। अब जब सर्वे किया गया तो अच्छी खबर मिली की 70 प्रतिशत महिलाओं ने खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध कर लिया है। इससे पूर्व कार्यशाला का उद्घाटन कांटी विधायक अशोक चौधरी ने किया। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव मदद की बात कही। कार्यशाला में महिलाओं ने भी अपने अनुभव को साझा किया। मौके पर संस्था के एसोसिएट डायरेक्टर सत्य प्रकाश, जिला प्रबंधक बैंजमिन, मूनसांग सहित जीविका के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें