फोटो गैलरी

Hindi Newsचोरी के 60 लाख से अधिक के आभूषण मिट्टी खोदकर निकाले

चोरी के 60 लाख से अधिक के आभूषण मिट्टी खोदकर निकाले

मुम्बई पुलिस ने खुटौना थानाक्षेत्र के दुर्गापट्टी से चोरी के 60 लाख से अधिक के आभूषण बरामद किए। ये आभूषण गांव के समीप हीं सरसों के खेत से बरामद किए गए। छापेमारी शनिवार सुबह चार बजे की गई। छापेमारी के...

चोरी के 60 लाख से अधिक के आभूषण मिट्टी खोदकर निकाले
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Jan 2017 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मुम्बई पुलिस ने खुटौना थानाक्षेत्र के दुर्गापट्टी से चोरी के 60 लाख से अधिक के आभूषण बरामद किए। ये आभूषण गांव के समीप हीं सरसों के खेत से बरामद किए गए। छापेमारी शनिवार सुबह चार बजे की गई। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ मुम्बई की पुलिस भी मौजूद थी।

मिली जानकारी के मुताबिक मुबंई के रहनेवाले एच गोदवानी जो चमड़ा व्यवसायी हैं उनकी पत्नी नाजो गोदवानी के जेवरात की चोरी हो गई थी। चोरी का आरोप उन्होंने अपने घर के नौकर राधेश्याम मंडल पर लगाया था। इस बाबत मुबंई के मालवाड़ी थाने में साल 2015 में मामला दर्ज कराया गया। राधेश्याम मंडल लगातार फरार चल रहा था। उसे 3 जनवरी को सूरत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के आभूषण मधुबनी स्थित अपने गांव दुर्गापट्टी में छुपाकर रखा है। मुख्य आरोपी राधेश्याम मंडल की निशान देही पर सरसों के खेत में छुपाया गया सोना बरामद किया गया। शनिवार के सुबह 4 बजे मुबंई पुलिस के प्रमोद सरोके, सब इंसपेक्टर खुटौना थानाध्यक्ष रामचन्द्र मंडल, एएसआई शाहनवाज हुसैन, राजनारायण सिंह पहुंचे। और दुर्गापट्टी गांव पहुंच कर मिले सूचना के आधार पर आभूषण को बरामद किया। मुम्बई से तीन लोगों की टीम आई थी। बताया कि गोडवानी परिवार में राधेश्याम मंडल बतौर नौकर काम कर रहा था। वह छह माह काम किया हीं था कि घटना को अंजाम दिया। नाजो गोडवानी अकेले घर में रहती थीं। वहीं उनके पति एच गोडवानी ज्यादातर भारत से बाहर हीं रहते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक मुबंई पुलिस ने राधेश्याम के घर की तलाशी एक साल पहले भी ली थी। उसके भाई जयराम मंडल को गिरफ्तार कर ले भी गई थी। पर राधेश्याम मंडल और उसका एक और भाई श्रीराम मंडल फरार था। हालांकि अब दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। केवल श्रीराम मंडल फरार है। जब्त सोने के सामान कान के 6,व्रासलेट 4, मोती माला 4, कंगना 33 व कान झूमर 12 बताए गए हैं। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख बतायी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें