फोटो गैलरी

Hindi Newsहोमगार्डों ने निकाली रैली, जेल भरने आज जाएंगे पटना

होमगार्डों ने निकाली रैली, जेल भरने आज जाएंगे पटना

होमगार्ड जवानों की हड़ताल 13वें दिन सोमवार को भी जारी रही। एक समान काम और एक समान वेतन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर जवानों ने रैली निकाली। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। बिहार रक्षा वाहिनी...

होमगार्डों ने निकाली रैली, जेल भरने आज जाएंगे पटना
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

होमगार्ड जवानों की हड़ताल 13वें दिन सोमवार को भी जारी रही। एक समान काम और एक समान वेतन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर जवानों ने रैली निकाली। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रैली कंपनीबाग, जिलाधिकारी आवास मोड़, मालगोदाम चौक, स्टेशन रोड, सदर अस्पताल रोड, एसएसपी कार्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जेल भरो आंदोलन को लेकर जिले के दो हजार जवान पटना जाएंगे। संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकार गरीब विरोधी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें