फोटो गैलरी

Hindi Newsसरकारी योजनाओं में लूट-खसोट के खिलाफ धरना

सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट के खिलाफ धरना

राशन व केरोसिन वितरण में भारी अनियमितता समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लोक चेतना दल के बैनर तले लोगों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के आनंद कुमार झा ने कहा...

सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट के खिलाफ धरना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

राशन व केरोसिन वितरण में भारी अनियमितता समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लोक चेतना दल के बैनर तले लोगों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के आनंद कुमार झा ने कहा कि प्रखंड में जनवितरण प्रणाली में लूट-खसोट मची हुई है। इसमें आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक व अन्य अधिकारी निजी हित में समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पेंशन, आवास व शौचालय निर्माण योजना में भी गड़बड़ी की जा रही है। सैकड़ों जरूरतमंद इन योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहादत दिवस पर आयोजित धरना के माध्यम से अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन होगा। वहीं बीडीओ शम्स तबरेज आलम ने कहा कि शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। धरना सभा को संजीव झा, अखिलेश शर्मा, विश्वनाथ साह, गीता देवी, सीता देवी, धर्मजीत सिंह, सुरेन्द्र साह आदि ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें