फोटो गैलरी

Hindi News2019 के चुनाव की तैयारी करें भाजपा कार्यकर्ता: विधायक

2019 के चुनाव की तैयारी करें भाजपा कार्यकर्ता: विधायक

नगर विधायक सुरेश शर्मा ने बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने गोबरसही स्थित जामुन दास विवाह भवन में रविवार को भाजपा पताही मंडल के 39...

2019 के चुनाव की तैयारी करें भाजपा कार्यकर्ता: विधायक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर विधायक सुरेश शर्मा ने बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है।

उन्होंने गोबरसही स्थित जामुन दास विवाह भवन में रविवार को भाजपा पताही मंडल के 39 बूथों के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी छठ अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस मनाएगी। उस दिन बूथ अध्यक्ष अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराएंगे और साइकिल जुलूस निकालकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जन समस्याओं के समाधान की पहल की जाएगी। कार्यकर्ता आम लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और उनके मोबाइल में भीम एप लोड करेंगे। आगामी 24 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पताही मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पप्पू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से चंदा देवी, रजनीश कुमार राजन, संजीव कुमार, बद्री ठाकुर, संजीव कुमार बिट्टू, सत्यप्रकाश भारद्वाज, चंदेश्वर चौधरी, संजय ठाकुर, दिनेश राम, संतोष राम, सुनील कुमार गुप्ता, रामप्रवेश राय, संजय ओझा, राज किशोर चौधरी व राम ईश्वर सहनी शामिल हुए।

पश्चिमी नंगर मंडल की बैठक

सिकंदरपुर सामुदायिक भवन में सुरेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा पश्चिमी नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक को प्रमुख रूप से राजीव कुमार सिंह, चंद्र किशोर पाराशर, रंधीर प्रसाद सिंह, अमित रंजन, रामलगन राय, विजय कुमार महतो, प्रिंसु मोदी, प्रवीण कुमार झा, संजय तिवारी एवं पिंटू कुमार ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें