फोटो गैलरी

Hindi Newsमौत से जुड़े ये 5 वहम, जिन्हें सोचकर रात को नहीं सो पाएंगे आप

मौत से जुड़े ये 5 वहम, जिन्हें सोचकर रात को नहीं सो पाएंगे आप

मृत्यु एक शाश्वत सत्य है। हर कोई जानता है कि एक दिन उसकी मृत्यु होनी है हालांकि फिर भी लोग इससे डरते हैं। मौत को लेकर डर लोगों में इस कदर होता है कि लोग कई अंधविश्वास को मानने लगते हैं। हमारे ही देश...

मौत से जुड़े ये 5 वहम, जिन्हें सोचकर रात को नहीं सो पाएंगे आप
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 21 Sep 2016 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मृत्यु एक शाश्वत सत्य है। हर कोई जानता है कि एक दिन उसकी मृत्यु होनी है हालांकि फिर भी लोग इससे डरते हैं। मौत को लेकर डर लोगों में इस कदर होता है कि लोग कई अंधविश्वास को मानने लगते हैं। हमारे ही देश में नहीं बल्कि दुनिया के अधिकतर देशों में तकरीबन इस तरह के ढ़ेरो अंधविश्वास माने जाते हैं।   

तीन का नियम
यह अंधविश्वास आपको तकरीबन दुनिया के अधिकतर देशों में सुनने को मिलेगा। इस वहम की मानें तो अगर आपको अपने किसी प्रिय की मृत्यु का समाचार मिलता है तो कहा जाता है कि इसके बाद आपको दो और लोगों की मृत्यु का समाचार मिलेगा।  

तीसरी माचिस का अंधविश्वास
यह एक बेहद अजीब अंधविश्वास है जो बड़े युद्धों के दौरान पॉपुलर हुआ। इस अंधविश्वास की मानें तो तीन लोगों को एक माचिस से सिगरेट नहीं जलानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो तीसरा शख्य माचिस से सिगरेट जलाता है वो जल्दी मर जाता है। 

पक्षी और मौत 
इस अंधविश्वास की मानें तो मौत और पक्षियों में गहरा संबंध है। कहा जाता है कि उल्लू और कौआ जैसे पक्षी मृत्यु का संकेत देते हैं। इस वहम की माने तो अगर कोई उल्लू रात को आपके सिर के ऊपर से जाए तो समझ जाइए कि मौत आपके आसपास है। 

ब्रेड और मौत
इंग्लैंड में यह अंधविश्वास काफी जाना पहचाना है। इंग्लैंड में माना जाता है कि ताजा ब्रेड को काटने के दौरान आपको खाली जगह दिख जाए तो यह संकेत है कि टेबल पर बैठे किसी शख्स की मृत्यु करीब है। यहा ऐसी मान्यता है कि ब्रेड में खाली जगह ताबूत का संकेत है।

कब्रिस्तान के पास से गुजरें तो दबा लें अपना अंगूठा
जापान में लोग कब्रिस्तान के पास से जाने से डरते हैं। उनकी मान्यता है कि जब भी वो लोग कब्रिस्तान के पास से गुजरते हैं तो अपना अंगूठा दबा लेते हैं या छिपा लेते हैं।  

लाइव हिन्दुस्तान इस तरह की किसी भी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। यहां समाज में जो अंधविश्वास प्रचलित हैं उनको बताया गया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें