फोटो गैलरी

Hindi News...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन

  आईए हम आपको आज गुड़ के औषधीय फायदे बताते हैं गुड़ के अनेक गुण हैं। जी हां, गुड़ सुनकर लगता है इसमें कितना मीठा होगा और ये सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। लेकिन पुराने जम

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Sep 2016 12:31 PM


 

आईए हम आपको आज गुड़ के औषधीय फायदे बताते हैं


गुड़ के अनेक गुण हैं। जी हां, गुड़ सुनकर लगता है इसमें कितना मीठा होगा और ये सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। लेकिन पुराने जमाने में गुड़ को दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। सर्दियां आ रही हैं और अब गुड़ की अहमियत और बढ़ जाएगी। आजकल की पीढ़ी को लगता है कि गुड़ से उनका मोटापा बढ़ता है, लेकिन अगर वे इसके फायदों के बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे।

कोशिश करें कि देसी या सफेद गुड़ खाएं, ताकि कोई केमिकल आपके शरीर को नुकसान ना करे। गुड़ सुगर मरीजों के लिए एक विकल्प है। इसे चीनी का शुद्धतम रूप माना जाता है। गुड़ का उपयोग दक्षिण एशिया मे किया जाता है। भारत के ग्रामीण इलाकों मे गुड़ का उपयोग चीनी के स्थान पर किया जाता है। गुड़ लोहतत्व का एक प्रमुख स्रोत है और रक्ताल्पता (एनीमिया) के शिकार व्यक्ति को चीनी के स्थान पर इसके सेवन की सलाह दी जाती है।  


ठंड में खाएं गुड़


ठंड में अगर आप रोजाना एक टुकड़ा भी गुड़ का खाते हैं, तो आपके शरीर का तापमान सही रहता है। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए कफ या जुकाम में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। चिक्की के रूप में या किसी और मिठाई की अंदर आप गुड़ डाल सकते हैं।

-जोड़ों के दर्द में आराम देता है गुड़। अदरक और गुड़ एक साथ खाने से लाभ मिलता है। एक टुकड़ा गुड़ और अदरक आपको आराम दे सकता है। 
 

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन1 / 5

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन


 

पेट में दर्द हो तो


अगर आपको पेट की समस्या है तो रोज गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पीएं, आपके पेट की जलन में आराम मिलेगा। गले के लिए अच्छा है गुड़। गुड़ गले और फेफड़ों के लिए बहुत अच्छा होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में गुड़ का उपयोग होता है। 

 

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन2 / 5

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन


 

सारे मिनरल्स होते हैं 


गुड़ मैग्नीशियम का भी एक अच्छा स्रोत है जिससे मांसपेशियों, नसों और रक्त वाहिकाओं को थकान से राहत मिलती है। गुड़ सोडियम की कम मात्रा के साथ-साथ पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है, इससे रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिलती है। इसमें कैलशियम और फॉसफोरस भी पाया जाता है।

गुड़ रक्तहीनता से पीड़ित लोगों के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि यह लोहे का एक अच्छा स्रोत है यह शरीर में
हीमोग्लोबिन स्तर को बढाने में मदद करता है। एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
 

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन3 / 5

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन



 

शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहता है

 

दिन में या रात को डिनर के बाद अगर एक टुकड़ा गुड़ खालें तो मीठे का भी काम हो जाए और आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो। खांसी,जुकाम, खून साफ करने में गुड़ काम आता है। 
 

 

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन4 / 5

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन

 


 

महिलाओं को माहवारी में करना चाहिए सेवन


महिलाओं को माहवारी के दौरान इसका सेवन करना चाहिए। गर्म पानी में गुड़ मिलाकर उसका सेवन करें। पेट के दर्द में आराम मिलता है। 

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन5 / 5

...तो इसलिए ठंड में ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़ का सेवन