फोटो गैलरी

Hindi Newsसाप्ताहिक भविष्यफल (1 मई से 7 मई 2016 तक)

साप्ताहिक भविष्यफल (1 मई से 7 मई 2016 तक)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे, पर अति उत्साह से बचें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, पर जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से...

साप्ताहिक भविष्यफल (1 मई से 7 मई 2016 तक)
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 May 2016 09:37 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे, पर अति उत्साह से बचें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, पर जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
आत्मविश्वास  में कमी आएगी। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। रहन-सहन कष्टप्रद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन (21 मई-21 जून)
किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश हो सकता है। निवेश लाभप्रद रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी पैतृक कारोबार से धन-लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभावित है।

कर्क (22 जून-23 जुलाई)
मानसिक शांति रहेगी। अचानक धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी, पर बातचीत में संयत रहें। कुटुंब में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा संभावित है।

सिंह (24 जुलाई-24 अगस्त)
क्रोध के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भवन सुख का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यभार व आय में वृद्धि होगी। विचारों में नकारात्मकता का भाव हो सकता है, फलस्वरूप पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है।

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूबर)
बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। यात्रा भी बढ़ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, पर स्वभाव में जिद्दीपन भी आ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से संबंध सुधरेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन स्थान परिवर्तन भी संभव है।

मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। संचित धन बढ़ेगा। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। माता-पिता का सान्निध्य व सहयोग मिलेगा। संपत्ति से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, पर आलस्य भी बढ़ेगा। कुटुंब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। परिवार व मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता रहेगी।

मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
मन शांत तो रहेगा, पर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। अनियोजित खर्चे बढ़ेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन असुविधाजनक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें