फोटो गैलरी

Hindi Newsसाप्ताहिक भविष्यफल (14 फरवरी से 20 फरवरी 2016)

साप्ताहिक भविष्यफल (14 फरवरी से 20 फरवरी 2016)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। अतिउत्साही होने से बचें। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मां का...

साप्ताहिक भविष्यफल (14 फरवरी से 20 फरवरी 2016)
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 Feb 2016 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। अतिउत्साही होने से बचें। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मां का सान्निध्य व सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुंब में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (21 मई-2१ जून)
आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। दैनिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे, परंतु श्रम की अधिकता रहेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा।

कर्क (2२ जून-2३ जुलाई)
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन शांत रहेगा, फिर भी बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

सिंह (2४ जुलाई-2२ अगस्त)
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु संयत रहने का प्रयास करें। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुचि। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवर्तन भी संभव है।

कन्या (2३ अगस्त-2२ सितंबर)
आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला (2३ सितंबर-2३ अक्तूबर)
स्वभाव चिड़चिड़ा रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वाहन सुख बढ़ेगा।

वृश्चिक (2४ अक्तूबर-2१ नवंबर)
मां-पिता का सान्निध्य मिलेगा। किसी मित्र की मदद से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार विस्तार व लाभ में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

धनु (2२ नवंबर-2१ दिसंबर)
धर्म के प्रति श्रद्धा रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पुराने मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च बढ़ेंगे।

मकर (2२ दिसंबर-१९ जनवरी)
परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक सत्संगादि में समागम हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय बढ़ेगी, पर स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

कुंभ (2० जनवरी-१८ फरवरी)
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भावनाओं को वश में रखें। भाइयों के सहयोग से रोजगार विस्तार की संभावना बन रही है। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

मीन (१९ फरवरी-20 मार्च)
मन में निराशा व असंतोष के भाव हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परेशानियों का सामना हो सकता है। इच्छा के विरुद्ध कार्यक्षेत्र बढ़ सकता है। संयत रहें। खर्च बढ़ेंगे। वस्त्रादि उपहार में मिल सकते हैं।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें