फोटो गैलरी

Hindi Newsअगर आप छोटे बच्चे की मां हैं तो ये खबर आपके लिए है जरूरी

अगर आप छोटे बच्चे की मां हैं तो ये खबर आपके लिए है जरूरी

मां बनने की खुशी बहुत बड़ी होती है। एक मां को बच्चा पैदा होने के बाद ही उसके सारे एहसास समझ आने लगते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब वो अपने ही बच्चे की नव्ज नहीं समझ पाती है। बच्चा कब रो रहा है,...

अगर आप छोटे बच्चे की मां हैं तो ये खबर आपके लिए है जरूरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Sep 2016 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मां बनने की खुशी बहुत बड़ी होती है। एक मां को बच्चा पैदा होने के बाद ही उसके सारे एहसास समझ आने लगते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब वो अपने ही बच्चे की नव्ज नहीं समझ पाती है। बच्चा कब रो रहा है, क्यों रो रहा है, उसे कोई तकलीफ तो नहीं। जब बच्चा छोटा होता है, तब उसके मुंह से शब्द नहीं निकलते, वो अपने इशारों से ही दर्द का एहसास बयां करता है। कई बार मां के लिए बहुत मुश्किल की घड़ी हो जाती है, जब उसे समझ ही नहीं आता है कि आखिर उसका बच्चा क्यों रो रहा है। 

आईए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिससे मांओं को समझमें आएगा कि उनका बच्चा आखिर क्यों रो रहा है। 

भूख लगी है

कई बार छोटे बच्चे को भूख लगती है, लेकिन वो कह नहीं सकते। ऐसे में वे रोकर अपना संदेश मां को देते हैं। उन्हें थोड़ी थोड़ी देर में भूख लगती है, लेकिन मां को कई बार नहीं समझ नहीं आता है। 

जरूर पढ़ें की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नींद पूरी नहीं होती

कई बार बच्चों की नींद पूरी नहीं होती तो वो चिड़चिड़ करता रहता है। उसे नींद आती है, लेकिन नींद पूरी नहीं होती। वो बीच बीच में रोता रहता है। 

बीमारी या पेट में दर्द से

कई बार बच्चे के पेट में दर्द होता है, उसके किसी भी अंग में दर्द होता है, लेकिन मां को समझ नहीं आता, आखिर उसे दर्द कहां हो रहा है। या उसे कोई बीमारी है। वो रो क्यों रहा है। वो कह नहीं सकता है। लेकिन उसे दर्द होता रहता है और वो रोता भी है। 

थकान के कारण

बच्चे खेलते खेलते या लेटे लेटे भी थक जाते हैं। ऐसे में वे रोने लगते हैं। उनकी नींद भी पूरी नहीं होती है। 

आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए 

कई बार बच्चे मां का ध्यान लेने के लिए रोने लगते हैं। जब मां कहीं बीजी हो जाती हैं, तो बच्चे को बुरा लगता है। वो मां का फोकस चाहता है और इसके लिए वो बस रोने को अपना हथियार बनाता है। 

गोद में आने के लिए 

कई बार बच्चे गोद में आने के लिए रोने लगते हैं। मां की गोद में बच्चों को सबसे ज्यादा आराम मिलता है और जब हम उन्हें नीचे छोड़ देते हैं तब वे रोने लगते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें