फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का भविष्य (28 सितंबर 2016)

आज का भविष्य (28 सितंबर 2016)

मेष : घर के बड़े- बुजुर्गों का सुख प्राप्त होगा। किसी काम को करने में अग्रणी रहेंगे। कार्य करने के प्रति जोश बढ़ेगा।  वृष : परिवार का उत्तम सुख मिलेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन...

आज का भविष्य (28 सितंबर 2016)
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Sep 2016 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : घर के बड़े- बुजुर्गों का सुख प्राप्त होगा। किसी काम को करने में अग्रणी रहेंगे। कार्य करने के प्रति जोश बढ़ेगा। 

वृष : परिवार का उत्तम सुख मिलेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

मिथुन : पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।   

कर्क : मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से की भावना बढ़ेगी। 

सिंह : आज नवीन कार्य करने की सोच सकते है। स्वभाव में गंभीरता देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। 

कन्या : आज इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। घर में दिक्कतें बन सकती है। 

धनु : कामकाज में प्रभावी व्यक्तित्व बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला : परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। 

वृश्चिक : बाहरी व्यक्तियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। मिथ्या आरोप लगेंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा। 

मकर : आपके यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। किसी से विवाद होगा। किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। 

कुंभ : किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। शरीर में आलस्य बढ़ेगा। 

मीन : कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को समझदारी के साथ पूर्ण करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें