फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का भविष्य (27 सितंबर, 2016)

आज का भविष्य (27 सितंबर, 2016)

मेष : मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का मिलेगा। वृष : परिश्रम के अनुसार परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके...

आज का भविष्य (27 सितंबर, 2016)
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Sep 2016 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का मिलेगा।

वृष : परिश्रम के अनुसार परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है।

मिथुन : परिवार संग अच्छा समय गुजरेगा। भाग्य से हरसंभव सहायता मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क : आज आपका धार्मिक कार्य की ओर आकर्षण बढ़ेगा। कामकाज में धन-लाभ होगा। यात्राएं होंगी।

सिंह : स्वभाव में हठ देखने को मिलेगा। जो भी कार्य करेंगे, अपनी इच्छा से करेंगे। घर-परिवार में कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

कन्या : परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लाभदायक फल प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

तुला : आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होंगी।

वृश्चिक : परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्राएं होंगी। दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे।

धनु : घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

मकर : कामकाज में किसी की सहायता लाभदायक होगी। सेहत मिली-जुली रहेगी। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। 

कुंभ : आज आपको मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी।  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन : परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें