आज का राशिफल (मंगलवार, 24 नवंबर 2015)
मेष : मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वृष : भावनाओं को वश में रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव...
मेष : मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृष : भावनाओं को वश में रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।
मिथुन : पुराने मित्रों से मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। दिनचर्या में व्यवधान आ सकते हैं।
कर्क : संचित धन बढ़ेगा। मां-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
सिंह : शैक्षिक कार्यों के सुखद नतीजे मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है।
कन्या : किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
तुला : संपत्ति में निवेश हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय-वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यभार में वृद्धि की संभावना बन रही है।
धनु: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। खर्चे बढ़ेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद संभव। वाहन सुख में वृद्धि।
मकर: पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। मां-पिता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक सत्संगादि में समागम हो सकता है।
कुंभ : सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मीन : पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।