फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का राशिफल (मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015)

आज का राशिफल (मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015)

मेष : क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वृष : आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। संतान सुख...

आज का राशिफल (मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015)
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Oct 2015 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष : आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि।
मिथुन : माता का सान्निध्य मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता रहेगी।
कर्क : परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि। कारोबार विस्तार होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
सिंह : कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या : घर में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
तुला :  संचित धन में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक : प्रतियोगी परीक्षा व इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख बढ़ेगा।
धनु: यात्रा लाभप्रद रहेगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। धार्मिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
मकर: आत्मबल में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ : नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।  
मीन : पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें