फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का राशिफल (गुरुवार, 3 सितंबर 2015)

आज का राशिफल (गुरुवार, 3 सितंबर 2015)

मेष : मानसिक शांति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। यात्रा की संभावना बन रही है। वृष : माता का सहयोग मिलेगा। रोजगार में परिवर्तन हो सकता है। संतान की ओर से...

आज का राशिफल (गुरुवार, 3 सितंबर 2015)
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Sep 2015 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष : मानसिक शांति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। यात्रा की संभावना बन रही है।
वृष : माता का सहयोग मिलेगा। रोजगार में परिवर्तन हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
मिथुन : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। कारोबार में विदेश यात्रा हो सकती है।
कर्क : पिता का सान्निध्य मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बातचीत में संयम रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह : महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या : आय कम व खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
तुला : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। परिवार का सहयोग रहेगा। आय बढ़ेगी।
वृश्चिक : आलस्य बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
धनु : कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयम रहें। शिक्षा में व्यवधान आ सकता है।
कुंभ : दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि कार्यों से धन प्राप्ति हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा।
मीन : संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें