फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का राशिफल (मंगलवार, 1 सितंबर 2015)

आज का राशिफल (मंगलवार, 1 सितंबर 2015)

मेष : शैक्षिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। वृष : परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि...

आज का राशिफल (मंगलवार, 1 सितंबर 2015)
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 31 Aug 2015 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष : शैक्षिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृष : परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन : बातचीत में संयत रहें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
कर्क : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन-लाभ हो सकता है।
सिंह : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, पर भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या : मित्रों से मतभेद हो सकता है। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य होंगे।
तुला :  पैतृक संपत्ति से धन-लाभ की संभावना है। संचित धन व आय में वृद्धि होगी, पर खर्च भी बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी।
धनु: परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।
मकर: भावनाओं को वश में रखें। क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ : संयत रहें। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन : संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें