आज का राशिफल
मेष :अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। वृष : आराम तलब बनेंगे। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। मिथुन : वाणी...
मेष :अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।
वृष : आराम तलब बनेंगे। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
मिथुन : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक कार्यों के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।
कर्क : अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे। वाणी से कार्य पूर्ण होंगे।
सिंह :संतान सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। लड़ाई से दूर रहें।
कन्या : आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढे़गा। नौकरी में अफसरों से मतभेद।
तुला : किसी मित्र के सहयोग से आय के स्त्रोत विकसित होंगे। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय होगी।
वृश्चिक : माता का सान्निध्य व सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी से तरक्की के मार्ग खुलेंगे।
धनु : धार्मिक साहित्य के अध्ययन के प्रति रुझान रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।
मकर : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति अरुचि हो सकती है। मुश्किलों को सामना होगा।
कुंभ :धार्मिक संगीत के प्रति आकृष्ट रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
मीन : नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। संतान सुख में वृद्धि।