आज का राशिफल
मेष : कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि की संभावना है। वृष : परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में अफसरों का...
मेष : कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि की संभावना है।
वृष : परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। बातचीत में संयम रहें।
कर्क : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह : शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
कन्या : भाईयों के सहयोग से आय के स्त्रोत विकसित होंगे। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।
तुला : शैक्षिक एवं शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। सत्ता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
धनु : परिवार के साथ यात्रा-देशाटन का आनंद लेंगे। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है।
मकर : स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ : दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय बढ़ सकती है।
मीन : मानसिक असंतोष रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।