फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का भविष्य

आज का भविष्य

मेष : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी संभव। आय में वृद्धि। वृष : बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक विवादों से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक...

आज का भविष्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Jul 2015 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी संभव। आय में वृद्धि।

वृष : बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक विवादों से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी।

मिथुन : पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर। भाइयों का सान्निध्य-सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

कर्क : धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति के रख-रखाव पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग।

सिंह : पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए दूर स्थान जाना पड़ सकता है। मानसिक शांति रहेगी।

कन्या : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला : कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। घर की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।

वृश्चिक : परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल। भावनाओं को वश में रखें। मानसिक असंतोष बढ़ेगा।

धनु : संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मीठे खान-पान के प्रति रुझान रहेगा।

मकर : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। उन्नति की संभावना बन रही है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

कुंभ : परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मीन : कला-संगीत और अध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें