फोटो गैलरी

Hindi Newsपृथ्वी पर कैसे हुआ जीवन संभव, जानिए क्लिक करके

पृथ्वी पर कैसे हुआ जीवन संभव, जानिए क्लिक करके

समुद्र में एक विशाल उल्कापिंड और धूमकेतु के बीच टक्कर से एक ऐसा ढांचा बना, जिसने कुछ वैसी परिस्थितियों का निर्माण किया, जिसके कारण पृथ्वी पर जीवन संभव हो सका। आयरलैंड में डब्लिन स्थित ट्रिनिटी कॉलेज...

पृथ्वी पर कैसे हुआ जीवन संभव, जानिए क्लिक करके
एजेंसीFri, 06 May 2016 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

समुद्र में एक विशाल उल्कापिंड और धूमकेतु के बीच टक्कर से एक ऐसा ढांचा बना, जिसने कुछ वैसी परिस्थितियों का निर्माण किया, जिसके कारण पृथ्वी पर जीवन संभव हो सका। आयरलैंड में डब्लिन स्थित ट्रिनिटी कॉलेज में भू-रसायन विशेषज्ञों के एक दल ने यह खुलासा किया है।

शोध के अनुसार गर्म चट्टानों पर पानी गिरने से दोनों के बीच हुइ रासायनिक क्रिया से एक जटिल कार्बनिक अणु का निर्माण हुआ। इसके बाद चारों तरफ से बंद क्रेटर खुद एक माइक्रोहैबिटेट बन गया, जिसमें जीवन संभव हो पाया।

वैज्ञानिकों ने बताया कि लंबे समय से चर्चा है कि उल्कापिंड और धूमकेतु के तत्व जो पहले पृथ्वी पर गिरे उनसे जटिल कार्बनिक अणुओं, पानी तथा ऊर्जा का निर्माण हुआ। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार समुद्र में उपयुक्त वातावरण उपलब्ध है, जिसमें जीवन पनप सकता है। इस खोज के लिए शोधकर्ताओं ने घाटी के तत्वों को लेकर उसके रासायनिक (केमिस्ट्री) और कार्बन समस्थानिक का अध्ययन किया है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें