फोटो गैलरी

Hindi Newsरणबीर कपूर ने इस खिलाड़ी को किया प्रपोज, कहा I Love You

रणबीर कपूर ने इस खिलाड़ी को किया प्रपोज, कहा I Love You

कैटरीना से ब्रेकअप के बाद लगता  है रणबीर कपूर एक बार फिर प्यार में पड़ गए हैं और इस बार उन्होंने बिना देरी करते हुए अपने इस प्यार को प्रपोज भी कर डाला है।  आप सोच रहे होंगे कि अचानक रणबीर ने...

रणबीर कपूर ने इस खिलाड़ी को किया प्रपोज, कहा I Love You
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Sep 2016 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कैटरीना से ब्रेकअप के बाद लगता  है रणबीर कपूर एक बार फिर प्यार में पड़ गए हैं और इस बार उन्होंने बिना देरी करते हुए अपने इस प्यार को प्रपोज भी कर डाला है।  आप सोच रहे होंगे कि अचानक रणबीर ने किसको प्रपोज कर दिया। दरअसल, रणबीर ने रेसलर 'साक्षी मलिक' को  प्रपोज किया है।  

रणबीर अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के लिए स्टार प्लस के एक डांस शो में गए थे।  इस शो में रियो ओलंपिक में ब्रॉज जीतने वाली रेसलर साक्षी मलिक भी पहुंची हुई थी।  फिर क्या था रणबीर का उनपर  दिल आ गया और उन्होंने साक्षी को प्रपोज कर डाला। 

अरे, चौंकिए मत।  दरअसल, शो में रणबीर से कहा गया कि वह ये दिखाए कि कोई लड़का साक्षी को किस तरह प्रपोज कर सकता है। इसके बाद रणबीर ने साक्षी का हाथ पकड़ कर उन्हें प्रपोज कर डाला।  रियो ओलम्पिक में कांस्य  पदक जितने के बाद साक्षी लोगों की पसंदीदी बन गई हैं। रणबीर की फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों को खूब मस्ती करते हुए नजर आये।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें