फोटो गैलरी

Hindi News#WorldTourismDay : चलते हैं भारत की इन 6 खूबसूरत जगहों की सैर पर

#WorldTourismDay : चलते हैं भारत की इन 6 खूबसूरत जगहों की सैर पर

आज विश्व पर्यटन दिवस है और भारत में कितनी ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। वो कहते हैं ना कश्मीर से कन्याकुमारी तक बस प्रकृति का सौंदर्य ही दिखता है। उत्तर से दक्षिण, पूर्व से...

#WorldTourismDay : चलते हैं भारत की इन 6 खूबसूरत जगहों की सैर पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Sep 2016 09:27 AM
ऐप पर पढ़ें

आज विश्व पर्यटन दिवस है और भारत में कितनी ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। वो कहते हैं ना कश्मीर से कन्याकुमारी तक बस प्रकृति का सौंदर्य ही दिखता है। उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम कितने राज्य ऐसे हैं जहां पूरे साल विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। लेकिन हर राज्य और शहर में घूमने का एक तय मौसम होता है।

अगर आप सीजन में उन जगहों पर घूमने जाते हैं तो ही उसकी असली खूबसूरती को महसूस कर पाते हैं। आईए हम आपको आज विश्व पर्यटन दिवस के दिन ऐसी ही कुछ खास जगहों की सैर पर लिए चलते हैं, जहां आपको लाइफ में एक बार जरूर जाना चाहिए। 

भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है। यहां देखने लायक एक और जहां बर्फ है वहीं दूसरी ओर समुद्र, एक ओर जहां जंगल है तो दूसरी ओर रेगिस्तान। दुनिया का सबसे खूबसूरत देश है भारत को कहा जाता है। भारत में एक ओर जहां प्रकृति विराजमान है, वहीं दूसरी ओर तीर्थभूमि भी है।  

जरूर पढ़ें की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

आईए आज इन कुछ खूबसूरत जगहों की सैर पर चलते हैं

कश्मीर - जम्मू कश्मीर की खूबसूरत झीलें ही आपको आकर्षित करने के लिए काफी है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा ये शहर विशेष तौर पर झीलों और हाउस बोट के लिए जाना जाता है। झील के पानी में कमल के फूल, खूबसूरत मौसम, घाटी और वादियां कश्मीर में जन्नत जैसा एहसास कराती है। अगर आपको भीड़-भाड़ से दूर एकदम शांत वातावरण में किसी हाउस बोट में रहने की इच्छा है तो आप झेलम नदी हाउस बोट में ठहर सकते हैं। यहां साल भर सैलानियों का तांता लगता है। 


दार्जिलिंग -दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है। यहां पहाड़ ही पहाड़ है। दुनियाभर में चाय निर्यात के लिए दार्जिलिंग का नाम ही सबसे पहले लिया जाता है। पश्चिम बंगाल के इस हिल स्टेशन की खूबसूरती सिर्फ इसके चाय बागान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां की वादियां और जंगल, रास्तें भी बहुत खूबसूरत हैं। ट्वॉय ट्रेन के लिए भी दार्जिलिंग का नाम लिया जाता है। 

केरल- केरल की खूबसूरती के क्या कहने। समुद्री किनारों अगर आपको खास लगाव है तो केरल में कई बीच हैं। केरल की ठंडी हवा और यहां का निर्मल वातावरण आपको यहां बार बार बुलाता है। चुआरा बीच, कोवलम बीच, मरुदेश्वर बीच, बेकल बीच, वर्कला बीच और शांघमुघम बीच घूमने के लिए खास है। केरल के आस-पास कई ऐसे छोटे शहर हैं जहां आप एक बार जरूर जाना चाहेंगे। मुन्नार, पेरीमेड, इड्डुकी, लक्कडी, देवीकुलम जैसे खूबसूरत पहाड़ी इलाके हैं। 

लद्दाख - ये एक ऐसी जगह है जहां, आप मई के अंत में जा सकते हैं। युवक लद्दाख बाईक से जाना पसंद करते हैं। लद्दाख में घूमने काफी कुछ है। लेह लद्दाख का हेडक्वार्टर है। 

उदयपुर - उदयपुर, राजस्थान में सबसे खूबसूरत जगह है। पहले इसका नाम मेवाड़ था। इस शहर से भारत का इतिहास जुड़ा है। उदयपुर पैलेस ऑफ सिटी के नाम से जाना जाता है। क्योंकि यहां कई सारे पैलेस हैं, जो बहुत खूबसूरत हैं। सिटी पैलेस संग्राहलय और सिटी पैलेस कॉमप्लेक्स मशहूर है। 

मैसूर -  मैसूर भी महलों के लिए विख्यात है। यहां सैलानियों का तांता पूरे साल लगा रहता है। दूसरे महलों की तरह यहां भी राजाओं के लिए दीवान-ए-खास और आम लोगों के लिए दीवान-ए-आम है। यहां बहुत से कक्ष हैं जिनमें चित्र और राजसी हथियार रखे गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें