फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्व ब्रेड दिवस पर कोयंबटूर में बना 65 किलो का बर्गर

विश्व ब्रेड दिवस पर कोयंबटूर में बना 65 किलो का बर्गर

कोयंबटूर में कैटरिंग छात्रों और खानसामाओं के समूह ने विश्व बे्रड दिवस के मौके पर 65 किलो का एक विशाल बर्गर बनाया। यह बर्गर पूरी तरह शाकाहारी था और इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया...

विश्व ब्रेड दिवस पर कोयंबटूर में बना 65 किलो का बर्गर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Oct 2016 06:07 AM
ऐप पर पढ़ें

कोयंबटूर में कैटरिंग छात्रों और खानसामाओं के समूह ने विश्व बे्रड दिवस के मौके पर 65 किलो का एक विशाल बर्गर बनाया। यह बर्गर पूरी तरह शाकाहारी था और इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसे एक कार्यक्रम में पेश किया गया, जिसके बाद इसे गरीब बच्चों के लिए शहर के एक अनाथालय में दे दिया गया। 

65 किलो वजन
3 फीट चौड़ा और 1.5 फीट लंबा 
16 घंटों में हुआ तैयार हुआ
52 लोगों ने मिलकर बनाया
यह सामग्री लगी
35 किलो मैदा
2 किलो चीनी, 
1 किलो नमक व खमीर
12 लीटर वनस्पति घी
21 लीटर पानी

सात देशों की ब्रेड दिखाई गईं
एक निजी होटल मैनेजमेंट कालेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर दुनिया भर के सात अलग अलग देशों में हुए आयोजन को एक बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। केटरिंग छात्रों ने फ्रांस, इटनी और अमेरिका के छात्रों को बे्रड बनाते हुए भी देखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें