फोटो गैलरी

Hindi Newsयह शहर उपलब्ध कराएगा फ्री वाई-फाई की सुविधा

यह शहर उपलब्ध कराएगा फ्री वाई-फाई की सुविधा

इस साल के अंत तक भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जमशेदपुर के लोगों को एक बड़ा तोहफा देगा। शहर के 25 सार्वजनिक स्थानों पर बीएसएनएल की ओर से मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।बीएसएनएल के...

यह शहर उपलब्ध कराएगा फ्री वाई-फाई की सुविधा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 30 Aug 2016 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

इस साल के अंत तक भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जमशेदपुर के लोगों को एक बड़ा तोहफा देगा। शहर के 25 सार्वजनिक स्थानों पर बीएसएनएल की ओर से मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।बीएसएनएल के झारखंड सर्किल के महाप्रबंधक केके ठाकुर ने यह जानकारी दी।

जल्द शुरू होगा सर्वे

यहां कदमा टेलीफोन एक्सचेंज में पौधरोपण कार्यक्रम में ठाकुर ने कहा कि योजना के तहत राज्य में सौ जगहों पर मुफ्त वाई-फाई लगाया जाना है। इसके लिए सभी शहरों में वाई-फाई स्थल चुनाव के लिए सर्वे किया जा रहा है। हजारीबाग और रांची में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही जमशेदपुर में सर्वे शुरू किया जाएगा।


 गो आईपी कंपनी के साथ हुआ करार

केके ठाकुर ने बताया वाई-फाई के लिए ऐसी जगहों का चुनाव किया जाएगा, जो खुला क्षेत्र हो। योजना के तहत पहले कुछ समय के लिए मुफ्त वाई-फाई मिलेगा। इसके बाद वाई-फाई का लुत्फ उठाने के लिए कूपन लेना होगा। इसके लिए गो-आई नामक कंपनी के साथ करार किया गया है, जो चयनित स्थल पर अपना आउटलेट लगाएगी।
  
लगेंगे 30 नए टावर

केके ठाकुर ने बताया कि कॉलड्रॉप और नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए जमशेदपुर में 30 नए टावर लगाए जाएंगे। जमशेदपुर में अभी 93 टावर लगे हैं। इसके अलावा लैंडलाइन सुविधा को एकबार फिर से लोगों में लोकप्रिय बनाने के लिए कई तरह की स्कीम लागू की गई हैं। शहर के कोने-कोने में भूमिगत तार बिछाए जा रहे हैं। इससे नेटवर्क काफी बेहतर होगा। 

किया रोड शो

बीएसएनएल, जमशेदपुर सर्किल की ओर से ‘सर्विस विथ ए स्माइल’ योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सेंट्रल टेलीग्राफ ऑफिस (सीटीओ) बिष्टूपुर से एक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व झारखंड के मुख्य महाप्रबंधक केके ठाकुर व महाप्रबंधक जमशेदपुर संजीव वर्मा ने किया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें