फोटो गैलरी

Hindi Newsपुरुष 30 और महिलाएं 20 दिनों में एक बार जाती हैं सैलून: सर्वे

पुरुष 30 और महिलाएं 20 दिनों में एक बार जाती हैं सैलून: सर्वे

भारतीय पुरुष अपने लुक को लेकर बहुत जागरूक हैं। ये बात BeauPal.com के 2015-16 के इंडियन ब्यूटी और मेकअप के वार्षिक सर्वे में सामने आई है। इस सर्वे के दौरान पता चला है कि पुरुष और महिलाओं के बीच सैलून...

पुरुष 30 और महिलाएं 20 दिनों में एक बार जाती हैं सैलून: सर्वे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय पुरुष अपने लुक को लेकर बहुत जागरूक हैं। ये बात BeauPal.com के 2015-16 के इंडियन ब्यूटी और मेकअप के वार्षिक सर्वे में सामने आई है। इस सर्वे के दौरान पता चला है कि पुरुष और महिलाओं के बीच सैलून की सेवाएं लेने का अंतर घटता जा रहा है। 

पुरुष अधिकतर फेशियल, बाल कटाने, स्टाइलिंग और कलर कराने के लिए 30 दिनों में एक बार सैलून में जाते हैं। वहीं महिलाएं 20 दिनों में एक बार सैलून जाती हैं। महिलाएं फेशियल, हेयर रिमूवल, पैडिक्योर और मैनीक्योर के लिए सैलून जाती हैं। 

महिलाएं और पुरुष सबसे ज्यादा फेशियल कराने के लिए सैलून जाते हैं। सर्वे के मुताबिक, महिला और पुरुष एक महीने पर करीब 1000 रुपये तक खर्चे करते हैं। 

सर्वे के अनुसार, पुरुष आक्रामक तरीके से अपने लुक्स और सुंदरता को लेकर सैलून जाने की संख्या में इजाफा हो रहा है जिससे वो महिलाओं के औसत के करीब आ रहे हैं। अनुमान के मुताबिक, पुरुषों में अपने सुंदरता को लेकर बढ़ती चिंता के चलते आने वाले सालों में कॉस्मेटिक उद्योग में वृद्धि होगी। 

इस सर्वे के मुताबिक, पुरुषों की आबादी अब सैलून की सर्विस ले रही है और ये पुरानी रिपोर्ट को भी चुनौती दे रही है जिसके मुताबिक, सैलून की 85 फीसदी आमदनी महिलाओं की आबादी के चलते होती थी।  

BeauPal.com के सर्वे के अनुसार, आज के समय में सैलून की कमाई का 20 से 25 फीसदी हिस्सा पुरुषों से आता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें