फोटो गैलरी

Hindi Newsमेहमानों को खुश करना है तो बनाएं शाही टुकड़ा

मेहमानों को खुश करना है तो बनाएं शाही टुकड़ा

कुछ मीठा खाने का मन हो तो शाही टुकड़ा स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी है। इसे आप मिनटों में घर में बना सकती है। शाही टुकड़ा आप किसी त्यौहार में भी बना सकती है। तो आइए जानते है कैसे बनाते

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Apr 2017 12:36 PM

कुछ मीठा खाने का मन हो तो शाही टुकड़ा स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी है। इसे आप मिनटों में घर में बना सकती है। शाही टुकड़ा आप किसी त्यौहार में भी बना सकती है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है शाही टुकड़ा : 

सामग्री:
ब्रेड - 4
चीनी - 1 कप चाशनी के लिए
दूध - 500 मिली
केसर - थोड़ा
छोटी इलाइची - 4 कुटी हुई
चिरोंजी - 1 टेबल स्पून
बादाम - 4 काटे हुए
पिस्ते - 8-10 कटे
देशी घी - 1/2 कप 

अगली स्लाइड में पढ़े इसे बनाने की विधि

मेहमानों को खुश करना है तो बनाएं शाही टुकड़ा1 / 2

मेहमानों को खुश करना है तो बनाएं शाही टुकड़ा

विधि: 

चाशनी के लिए
सबसे पहले चाशनी बनाने के लिए आप एक बर्तन में चीनी डालकर उसमें आधा कप पानी डाल कर उबाले। चाशनी की 1-2 बूंद किसी बर्तन में गिराइए और ठंडी होने पर उंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखिए। एक तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिए।

रबड़ी के लिए
अब एक पैन में दूध, चीनी और दूध को आधा होने तक उबालें। जब दूध गाढा हो जाए तब उसमें इलायची पाउडर डाल कर अच्‍छे से मिला कर आंच से हटा लें। 

अब एक ओर ब्रेड की स्‍लाइस लें और उसे तिकोना काट लें। फिर एक कढाई में घी गरम करें और उसमें ब्रेड के टुकड़ो को डीप फ्राइ कर के गोल्‍डन ब्राउन होने तक करारा तल लें। जब ब्रेड हो जाए तब उसे पेपर टॉवल पर निकाल कर रख लें।

ब्रेड का एक-एक टुकड़ा उठाकर चाशनी में डुबाइए, 10-15 सेकिन्ड डूबाने के बाद उसे निकाल कर प्लेट में लगा कर रखिये, सारे टुकड़े चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिए। ब्रेड के चाशनी में डूबे टुकड़ों को प्लेट में एक-एक करके लगा लीजिये, 1-2 चम्मच रबड़ी 1 ब्रेड के टुकड़े पर पतला फैलाते हुए लगाएं। ऊपर से कटे हुए मेवे, चिरोंजी, केसर के धागे डालकर सजाएं।

आपके शाही टुकड़ा तैयार है। 

मेहमानों को खुश करना है तो बनाएं शाही टुकड़ा2 / 2

मेहमानों को खुश करना है तो बनाएं शाही टुकड़ा