फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल डोसा

स्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल डोसा

मूंगदाल का डोसा खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है। इसे आप खाने या नाश्ते में आसानी से बना सकती है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है मूंगदाल का डोसा: सामग्री : मूंग दाल - 1/2 कप प्याज

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 04:35 PM

मूंगदाल का डोसा खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है। इसे आप खाने या नाश्ते में आसानी से बना सकती है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है मूंगदाल का डोसा:

सामग्री :

मूंग दाल - 1/2 कप
प्याज : 1 मध्यम
हरा धनियां - थोड़ी बारीक कटी
नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - 1
तेल - दोसा सेकने के लिए

अगली स्लाइड में जानें इसे बनाने की विधि

स्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल डोसा1 / 2

स्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल डोसा

विधि : 

छिलके वाली मूंग दाल को पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दीजिए। अब दाल को अच्छे से मसल कर इसके छिलके उतार लीजिए और हल्का दरदरा पीस लीजिए। इसमें हरी मिर्च और आवश्यकतानुसार पानी डाल पीसा जा सकता है, मिश्रण को बड़े प्याले में निकाल लीजिए।

मिश्रण में नमक, प्याज और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लीजिए। मिश्रण न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। डोसा बनाने के लिए नानस्टिक तवा गैस पर रखिए, हल्का गरम होने पर इसमे थोड़ा सा तेल डाले औऱ फैलाएं। अब इस पर थोड़ा सा घोल डालकर फैलाएं। थोड़ा सा तेल चम्मच से डोसे के चारों ओर डालिए। डोसे को गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए। सारे डोसे इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिए।

गरमा गरम मूंग दाल के डोसे को हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।

पढ़े और भी रेसिपी

स्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल डोसा2 / 2

स्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल डोसा