फोटो गैलरी

Hindi Newsनवरात्र में बनाएं आलू का हलवा

नवरात्र में बनाएं आलू का हलवा

आलू तो व्रत में खाया जाता ही है। आलू के चिप्स वगैरह घर में बनाते है। वैसे ही आलू का हलवा भी बनाया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और जल्दी भी बन जाता है। आइए जानते है कैसे बनाते है आ

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Mar 2017 01:06 PM

आलू तो व्रत में खाया जाता ही है। आलू के चिप्स वगैरह घर में बनाते है। वैसे ही आलू का हलवा भी बनाया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और जल्दी भी बन जाता है। आइए जानते है कैसे बनाते है आलू का हलवा:

सामग्री  
आलू - 4-5 मध्यम
चीनी - आधा कप
घी - 4 टेबल स्पून
दूध - एक कप
किशमिश - 1 टेबल स्पून 
काजू  -  1 टेबल स्पून टुकड़ों में काटे हुए
इलाइची  -  5-6 छीली हुई
बादाम - 6-7 बारीक कतरे

अगली स्लाइड में जानें इसे बनाने की विधि

नवरात्र में बनाएं आलू का हलवा 1 / 2

नवरात्र में बनाएं आलू का हलवा

विधि 
आलू को उबाल लीजिए और छील कर तोड़ लीजिए। कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिए। अब इसमें आलू डाल कर कलछी से चलाते हुए धीमी आग पर 7-8 मिनिट भुने। अब इसमें दूध, चीनी, किशमिश और काजू डाल दीजिए। हलवा को लगातार कलछी से चलाते रहें। अब गैस बंद कर दीजिए। आलू के हलवे में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए। 

आपका आलू का हलवा तैयार है। इसमें बादाम ऊपर से डालकर सजाइए और सर्व करें।

पढ़े नवरात्र की और भी रेसिपी 

नवरात्र में बनाएं आलू का हलवा 2 / 2

नवरात्र में बनाएं आलू का हलवा