फोटो गैलरी

Hindi Newsमां मनसा देवी मंदिर: मां मनसा देवी को माना जाता है वासुकी नाग की बहन

मां मनसा देवी मंदिर: मां मनसा देवी को माना जाता है वासुकी नाग की बहन

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Mar 2017 03:51 PM

मां मनसा देवी का प्रसिद्ध मंदिर हरिद्वार से तीन किमी दूर शिवालिक पर्वतमाला पर बिलवा नामक पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर में देवी की दो मूर्तियां हैं। एक मूर्ती की पांच भुजाएं एवं तीन मुंह हैं। जबकि दूसरी मूर्ती की आठ भुजाएं हैं। यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। 

नवरात्र पर्व शुरू होते ही यहां सुबह से शाम तक भक्तों भी लंबी कतार लग रही है। शाम के समय माता की भव्य आरती देखने के लिए भी भक्तों की भारी भीड़ रहती है। 
यह मंदिर मां मनसा देवी को समर्पित है, जिन्हें वासुकी नाग की बहन माना जाता है। 

मां मनसा देवी मंदिर: मां मनसा देवी को माना जाता है वासुकी नाग की बहन 1 / 2

मां मनसा देवी मंदिर: मां मनसा देवी को माना जाता है वासुकी नाग की बहन

मान्यताओं के अनुसार मां मनसा देवी माता शक्ति का ही एक रूप हैं, जो कश्यप ऋषि की पुत्री थीं और उनके मन से अवतरित हुई थीं। इसलिए वह मनसा कहलाईं। नाम के अनुसार मां मनसा देवी भक्तों की मनसा (इच्छा) पूर्ण करने वाली हैं। भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण कराने के लिए यहां पेड़ की शाखा पर एक पवित्र धागा बांधते हैं। जब उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है तो दोबारा आकर धागे को खोलना जरूरी होता है।

मंदिर से मां गंगा और हरिद्वार के समतल मैदान अच्छे से दिखते हैं। श्रद्धालु इस मंदिर तक केबल कार से पहुंच सकते हैं। यह केबल कार यहां ‘उड़नखटोला’ के नाम से प्रसिद्ध है। हरिद्वार शहर से पैदल आने वालों को करीब डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़ती पड़ती है। हालांकि मंदिर से कुछ पहले कार या बाइक से भी पहुंचा जा सकता है।
 

मां मनसा देवी मंदिर: मां मनसा देवी को माना जाता है वासुकी नाग की बहन 2 / 2

मां मनसा देवी मंदिर: मां मनसा देवी को माना जाता है वासुकी नाग की बहन