फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वाद के साथ त्वचा में निखार लाता है आम, पढ़ें गुणकारी फायदे

स्वाद के साथ त्वचा में निखार लाता है आम, पढ़ें गुणकारी फायदे

आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसका नाम सुनते ही दिल बागबाग हो उठता है। यह प्रकृति का एक ऐसा अनमोल फल है जो सभी के मन को भाता है। दुनिया में शायद ही कोई आदमी हो जिनको आम पसंद न हो। यह अपने स्वादिष्

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 07:15 PM

आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसका नाम सुनते ही दिल बागबाग हो उठता है। यह प्रकृति का एक ऐसा अनमोल फल है जो सभी के मन को भाता है। दुनिया में शायद ही कोई आदमी हो जिनको आम पसंद न हो। यह अपने स्वादिष्ट, अनोखे फायदे एवं चमत्कारी गुण के कारण प्राय: सभी के दिलों में राज करता है।

आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक आम स्किन ग्लोइंग के लिए भी काफी फायेदमंद है। आम के छिलके को घिस कर त्वचा पर लगाने से त्वचा में निखार लाता है। फुंसी, पिंपल्स, रिंकल्स को भी कम करता है।

आम खाने के फायदे-

-आम खाने से त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं, जिससे मुहासों का निकलना कम हो जाता है।

-आम को दूध के साथ मिलाकर खाने पेट की जलन एवं पेट की अम्लीयता कम होती है।

-आम में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को पनपने से रोकता है और इसके साथ ही ह्रदय रोगों से बचाता है।

-आम के पत्ते को रात भर पानी में डूबा कर रखें। सुबह इस पानी को छान कर पी लें। यह मधुमेह को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है।

-आम में एक तरह से फाइबर का भंडार होता है। यह आपके पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है और मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है। यही कारण है की आम का सेवन करने से पेट की चर्बी घटाने में सहायता मिलती है।

कब्ज को दूर कर, आंतो को साफ करता है कच्चा केला

आगे पढ़ें कैंसर से भी बचाता है गुणकारी आम-

स्वाद के साथ त्वचा में निखार लाता है आम, पढ़ें गुणकारी फायदे1 / 2

स्वाद के साथ त्वचा में निखार लाता है आम, पढ़ें गुणकारी फायदे

-आम की गुठली में रेशा एवं फैट शरीर से अतिरिक्त चर्बी को निकालने में मदद करता है।

- आम कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट एवं बायो केमिकल्स पदार्थ पाये जाते है जो कैंसर से लड़ने में सक्षम हैं।

-यह फल कब्ज को दूर करने में बढ़ी भूमिका निभाता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम भोजन को पचाने में सहायक है तथा कब्ज एवं एसिडिटी से आप को दूर रखता है।

अजवाइन खाने से घट जाता है मोटापा, पढ़ें 5 बेहतरीन फायदे

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

स्वाद के साथ त्वचा में निखार लाता है आम, पढ़ें गुणकारी फायदे2 / 2

स्वाद के साथ त्वचा में निखार लाता है आम, पढ़ें गुणकारी फायदे