फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का भविष्य (शनिवार, 24 सितंबर 2016)

आज का भविष्य (शनिवार, 24 सितंबर 2016)

मेष : मन में उत्साह बना रहेगा। प्रियजनों से परेशानी मिल सकती है। समय अनुकूल न होने से आपको दिक्कतें पेश आएंगी। वृष : कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिश्रम के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में...

आज का भविष्य (शनिवार, 24 सितंबर 2016)
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष : मन में उत्साह बना रहेगा। प्रियजनों से परेशानी मिल सकती है। समय अनुकूल न होने से आपको दिक्कतें पेश आएंगी।
वृष : कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिश्रम के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मिथुन: आज स्वभाव में बड़ों का आदर करने की भावना रहेगी। किसी से विवाद और झूठे आरोप परेशानी पैदा कर सकते है।
कर्क : आप प्रत्येक कार्य चुस्ती-चालाकी से करेंगे। किसी से अनबन होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह : परिवार से सहयोग मिलेगा। कामकाज में आगे रहने का प्रयास करेंगे। कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
कन्या : आज जो भी कार्य करेंगे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी।
तुला : कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। परिवार की तरफ से हर संभव मदद मिलेगी।
वृश्चिक : परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्य करने के  प्रति जोश रहेगा।
धनु : परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी।
मकर : वाणी की निपुणता से आज कार्य को सफल बनाएंगे। किसी की सहायता लाभप्रद सिद्ध होगी।
कुंभ : आज स्वभाव में गंभीरता बनी रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें होंगी।
मीन : आज कामकाज में सफलता मिलेगी। परिवार सुख उत्तम बना रहेगा। गुस्से की अधिकता रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें