फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का भविष्य (शनिवार, 30 जुलाई 2016)

आज का भविष्य (शनिवार, 30 जुलाई 2016)

मेष : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। अप्रिय घटना घटित होगी। वृष : नवीन कार्य की तरफ रुचि बनेगी। मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्राएं होंगी।...

आज का भविष्य (शनिवार, 30 जुलाई 2016)
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 30 Jul 2016 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। अप्रिय घटना घटित होगी।
वृष : नवीन कार्य की तरफ रुचि बनेगी। मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्राएं होंगी। भाई-बंधुओं से मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन : कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। किसी के साथ अनबन होगी।
कर्क : कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। बाहरी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है।
सिंह : आज का दिन कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी से मतभेद हो सकते हैं।
कन्या : सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। अच्छे मित्र बनेंगे।
तुला : धन की आवक बनी रहेगी। घर में प्रसन्नता का माहौल होगा। कामकाज में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक : शुभ समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र मिलेंगे। अचानक किसी प्रकार की हानि संभव है।
धनु : यात्रा हो सकती है। धार्मिक कार्य में रुचि बनेगी। किसी से विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। 
मकर : पारिवारिक सुख मिलेगा। यात्राएं होंगी। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
कुंभ : आज यात्राएं होंगी। नवीन मित्रता होगी। धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। किसी प्रकार की हानि हो सकती है।
मीन : भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। किसी से अनबन हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें