फोटो गैलरी

Hindi Newsसाप्ताहिक भविष्यफल (24 से 30 जुलाई 2016)

साप्ताहिक भविष्यफल (24 से 30 जुलाई 2016)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) इस सप्ताह यात्रा करने के मौके मिलेंगे। भाग्य पूरी तरह से साथ देगा। मेहमानों का आना-जाना रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन होगा। सेहत खराब रहेगी। आपके साथ किसी प्रकार का...

साप्ताहिक भविष्यफल (24 से 30 जुलाई 2016)
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Jul 2016 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
इस सप्ताह यात्रा करने के मौके मिलेंगे। भाग्य पूरी तरह से साथ देगा। मेहमानों का आना-जाना रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन होगा। सेहत खराब रहेगी। आपके साथ किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे। मन गलत कार्य की तरफ आकर्षित होगा।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपकी मेहनत को भाग्य का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा।

मिथुन (21 मई-2१ जून)
मित्रों का अच्छा साथ मिलेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। कामकाज सामान्य रहेगा। यात्राएं होंगी। किसी से विवाद हो सकता है। अचानक कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

कर्क (2२ जून-2३ जुलाई)
मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कामकाज में समस्या हो सकती है। किसी से मनमुटाव होगा। मन अशांत रहेगा। शत्रु वर्ग से किसी तरह की हानि पहुंच सकती है।

सिंह (2४ जुलाई-2२ अगस्त)
कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस सप्ताह बुद्धिमत्ता एवं योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा। मन में नया उत्साह देखने को मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। मित्रों से अनबन होगी। शत्रु परेशान करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या (2३ अगस्त-2२ सितंबर)
कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह परिवार का सुख अच्छा मिलेगा। कामकाज अच्छा बना रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। मित्रों से अनबन हो सकती है। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आएंगी। खर्चे अधिक होंगे।

तुला (2३ सितंबर-2३ अक्तूबर)
कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बना सकते हैं। यात्राएं होंगी। धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। विरोधी परेशान करेंगे। किसी प्रकार की हानि होगी।

वृश्चिक (2४ अक्तूबर-2१ नवंबर)
पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। घर या रिश्तेदारी में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मनोरंजक यात्राएं होंगी। किसी प्रकार के मिथ्या आरोप लग सकते है। किसी से वैचारिक मतभेद होंगे। कामकाज में दिक्कतें आएंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु (2२ नवंबर-2१ दिसंबर)
मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्राएं हो सकती हैं। धन का सुख मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रुचि बनेगी। भाइयों से अनबन हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में उत्पन्न होंगे। झूठे आरोप लग सकते है। तनाव बनेगा।

मकर (2२ दिसंबर-१९ जनवरी)
बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। घर-परिवार या रिश्तेदारी में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता होगी। किसी से वाद-विवाद होगा। कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

कुंभ (2० जनवरी-१८ फरवरी)
मन में नया उत्साह देखने को मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। यात्राएं होंगी। शत्रु वर्ग परेशान कर सकता है। बेवजह किसी से विवाद हानिकारक सिद्ध होगा। रुपये-पैसे की हानि होगी।

मीन (१९ फरवरी-20 मार्च)
भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। नवीन योजना बनाने में सफल होंगे। मित्रों की सहायता से शत्रुओं को परास्त करेंगे। दिमागी शक्ति में वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार संग यात्रा करने के अवसर मिल सकते हैं। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें