फोटो गैलरी

Hindi Newsलंबी उम्र पाने और वजट घटाने में काफी फायदेमंद है पपीता

लंबी उम्र पाने और वजट घटाने में काफी फायदेमंद है पपीता

पपीता से आप सभी भलीभांति परिचित हैं। अब यह बारहों मास आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसका प्रयोग कच्चा व पक्का दोनों रूप में किया जाता है। कच्चा पपीता का इस्तेमाल सब्जी, रायता व चटनी बनाने में किया जाता...

लंबी उम्र पाने और वजट घटाने में काफी फायदेमंद है पपीता
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Mar 2017 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

पपीता से आप सभी भलीभांति परिचित हैं। अब यह बारहों मास आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसका प्रयोग कच्चा व पक्का दोनों रूप में किया जाता है। कच्चा पपीता का इस्तेमाल सब्जी, रायता व चटनी बनाने में किया जाता है जबकि पक्का पपीता का इस्तेमाल खाने व जैम बनाने में होता है। आयुर्वेद के जानकार वैद्य राममूर्ति झा का कहना है कि यह कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। पपीता खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। डाइजेशन और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

जानिए पपीता खाने के फायदे
1. पपीता के सेवन से पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है। पपीते में कई पाचक एंजाइम्स होते हैं। साथ ही इसमें कई डाइट्री फाइबर्स भी होते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया सही रहती है।
2.जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए।
3. नियमित रूप से पपीता खाने से दाद, खाज, खुजली दूर हो जाती है।
4. पपीता पेट में कीड़े की समस्या को खत्म करता है।
5. लंबी उम्र पाने और लंबे समय तक जवान रहने के लिए पपीता खाना फायदेमंद है।
6. नियमित रूप से पपीता खाने से झुर्रियां पड़ना, बालों का झड़ना, बवासीर, चर्मरोग, अनियमित मासिक धर्म से सम्बन्धित समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
7. पपीता दिल के मरीजों और शुगर के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
8. वजट घटाने के लिए भी पपीता फायदेमंद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें