फोटो गैलरी

Hindi Newsअरे ये क्या! बीस हजार रुपए से भरा बटुआ ले उड़ी चील

अरे ये क्या! बीस हजार रुपए से भरा बटुआ ले उड़ी चील

बुधवाना में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक महिला के हाथ से चील बटुआ लेकर उड़ गई। महिला का दावा है कि बटुए में बीस हजार रुपए थे। बुटआ जाने से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने चील का पीछा...

अरे ये क्या! बीस हजार रुपए से भरा बटुआ ले उड़ी चील
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Feb 2017 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवाना में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक महिला के हाथ से चील बटुआ लेकर उड़ गई। महिला का दावा है कि बटुए में बीस हजार रुपए थे। बुटआ जाने से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने चील का पीछा किया पर वो हाथ नहीं आया। 

जलालाबाद के कन्नापुर गांव निवासी अली मोहम्मद की पत्नी नूरजहां ने अपनी बेटी अदीबा की शादी तय की है। नूरजहाँ शादी का निमंत्रण देने के लिए रिश्तेदार के पास गुरुवार को बुधवाना के एक भट्ठे पर जा रही थी। उसका रिश्तेदार वहीं काम करता है। 

बुधवाना आने पर नूरजहां रिश्तेदार के बच्चों के लिए मिठाई लेने के लिए एक दुकान पर खड़ी हो गई। इस बीच एक चील ने झपट्टा मारकर नूरजहां के हाथ से बटुआ उड़ा ले गई। नूरजहां कुछ समझ पाती तब तक चील काफी दूर तक जा चुकी थी। 

नूरजहां ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने चील की दिशा में दौड़ लगाई पर वो हाथ न आई। नूरजहां ने बताया कि बटुए में 20 हजार रुपए रखे थे। सभी नोट दो-दो हजार के थे। नूरजहां ने बताया कि रुपए शादी के लिए संभाल कर रखे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें